पश्चिम बंगाल को कश्मीर न बनाये ममता बनर्जी — अर्जुन गुप्ता

पश्चिम बंगाल को कश्मीर न बनाये ममता बनर्जी — अर्जुन गुप्ता जे टी न्यूज, पटना : पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा ने नाराजगी जताई है। मोर्चा के नेताओं ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया साथ ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया और राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की शनिवार को पटना स्थित आयकर गोलम्बर पर मोर्चा के नेताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हाल ही में कुछ हिंदुओं को मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा मार दिया गया। इससे पहले भी हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं सामाने आई हैं। इन मामलों में पश्चिम बंगाल की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। पश्चिम बंगाल सरकार की सह पर ही यह कृत्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले पर सख्ती दिखाते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए और दोषियों को कठोर सजा देनी चाहिए। पुतला दहन करने वालों में मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव प्रीति पाठक, अशोक सिंह, अर्चना ठाकुर, कंचन सिंह, ऋतू राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार स्वामी, गणेश पाल, प्रदेश महासचिव शशांक, राजु, मधुरेन्द्र गुप्ता, मिना तिवारी, इंदु जायसवाल, बबिता पांडेय, नवीन वर्मा, रितेश रंजन, प्रिंस कुमार आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button