लेनिन की 155वीं जयंती मनायी गई
लेनिन की 155वीं जयंती मनायी गई
जे टी न्यूज, पटना: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी ) की पटना जिला कमिटी के तत्वाधान में आज 22 अप्रैल 2025 को सोवियत क्रांति के महानायक काॅ0 लेनिन के 155वें जन्म दिवस पर उन्हें याद करते हुए उनके क्रांतिकारी योगदानों के विभिन्न पहलुओं पर अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये और भारत में क्रांतिकारी कम्युनिस्ट पार्टी के रूप में सीपीआई(एम) को मजबूत करने एवं देष की वर्तमान फासीवादी प्रवृत्तिवाली केन्द्र की कारपोरेटपक्षी साम्प्रदायिक भाजपा की सरकार को सत्ता से बाहर करने जनता की जनवादी क्रांति के रास्तों की बाधाओं को पार करते हुए समाजवाद के स्वप्न को साकार करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरूआत सीपीएम केंद्रीय कमिटी सदस्य अवधेश कुमार की अध्यक्षता से हुई! पार्टी के राज्य नेता अरूण कुमार मिश्र ने लेनिन की कृति साम्राज्यवाद-पूँजीवाद की चरम अवस्था के आलोक में समकालीन साम्राज्यवाद पर प्रकाष डालते हुए, उसके खिलाफ व्यापक संघर्ष को आह्वान किया।
सभा को सीपीएम नेता अरुण मिश्रा, सर्वोदय शर्मा, मार्क्सवादी विद्धान विद्युत कुमार पाल, कर्मचारी आंदोलन के नेता मंजुल कुमार दास, अली इमाम, सचिवमंडल सदस्य अहमद अली एवं अन्य ने लेनिन के विभिन्न वैचारिक पहलुओं विस्तार से चर्चा करते हुए उनके मूलमंत्र ठोस परिस्थिति का ठोस विष्लेषण के जरिये क्रांतिकारी रणनीतिक एवं कार्यनीतिक, राजनीतिक दिषा के आलोक में काम करने का सन्देश दिया। सीपीएम केंद्रीय कमिटी सदस्य अवधेश कुमार ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सीपीआई(एम) के हाल में सम्पन्न पार्टी महासम्मेलन के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि हम फासीवादी चरित्रवाली भाजपा को केन्द्रीय सत्ता से बाहर करने के लिये तमाम जनतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को इकट्ठा करने तथा पार्टी की स्वतंत्र ताकत को मजबूत करने के लिये वर्ग एवं जनसंघर्षों को तीव्र करने के फैसलों से अवगत कराते हुए भगत सिंह का लेनिन के संबंध में बताई गई बातों से सबको अवगत कराया। भगत सिंह ने कहा था कि लेनिन के अनुसार कम्युनिस्ट पार्टी में पेषेवर क्रांतिकारियों की बडी जमात होनी चाहिये तभी क्रांतिकारी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम के आयोजक पटना जिला नेता मनोज कुमार चंद्रवंशी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की गई।*
कार्यक्रम में रंजन राज, देवेंद्र चौरसिया, सी पी मंडल, त्रिलोकी पांडेय, सुजीत, कुलभूषण, सरिता पांडेय, सोने लाल, अमोद कुमार, राजीव रंजन, सत्तार अंसारी सहित अन्य मौजूद थे !