प्रवासी मजदूर संघ ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के नाम खुला पत्र बिहार इकाई को सौंपा

जेटीन्यूज़

पटना: गुरुवार को आईएमए हॉल पटना में “प्रवासी मजदूर संघ” के बैनर तले एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से “आम आदमी पार्टी” के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष अंगेश सिंह एवं प्रदेश संगठन सचिव सह प्रदेश उपाध्यक्ष (बिहार डायलॉग) पंकज प्रियदर्शी एवं प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर मृणाल कु राज को आमंत्रित किया गया। 

“प्रवासी मजदूर संघ” द्वारा एक खुला पत्र “आप आदमी पार्टी” के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम से पार्टी पदाधिकारियों को सौंपा गया।

पत्र के माध्यम से अरविंद केजरीवाल से यह मांग की गई है कि बिहार की बदहाली को देखते हुए आप बिहार चुनाव में उतरें।

सभी प्रवासी भाई आपको चुनाव में विजयी बनाने का काम करेगा।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि किस प्रकार दिल्ली में केजरीवाल जी ने काम किया है जिससे दिल्ली की जनता को लाभ मिला है। और दिल्ली की जनता ने तीसरी बार अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया है।

“प्रवासी मजदूर संघ” द्वारा जारी इस पत्र में पिछले तीस वर्षों में बिहार की बदहाली यहाँ की ध्वस्त शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था, बेरोजगारी, पलायन, भष्टाचार, ख़राब कानून व्यवस्था, बाढ़, सड़क, पानी से लेकर हर उस चीज का ज़िक्र किया गया है जिससे बिहार सबसे निचले पायदान पर है।

इसीलिए केजरीवाल को बिहार आने की ज़रुरत बताई गई है।

पत्र प्रवासी मजदूर संघ के अध्यक्ष मोहम्मद मेहराव के द्वारा लिखा गया है।

“आम आदमी पार्टी” के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष अंगेश सिंह ने कहा कि जो “प्रवासी मजदूर संघ” की मांग है और उनकी इच्छा है इससे माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अवगत कराया जाएगा। हम इनका पत्र अपने नेता अरविंद जी को देकर इनलोगों की भावनाओं से अवगत कराने का काम कराएंगे।

संगठन सचिव पंकज प्रियदर्शी ने कहा कि आज बिहार की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। हमारे प्रवासी भाइयों ने लॉकडॉन के दौरान बिहार में सब कुछ देखा है। आज बिहार के 50 लाख प्रवासी मजदूर बिहार में “आम आदमी पार्टी” की सरकार बनने देखना चाहती है। डेढ़ लाख प्रवासी भाइयों को दिल्ली से हमलोगों ने बिहार भेजने का काम किया। आज वो सभी अरविंद केजरीवाल जी को बिहार में देखना चाहते हैं। इनकी भावनाओं का हम कद्र करते हैं और पार्टी नेतृत्व से हमलोग बिहार में पार्टी की चुनावी भागीदारी को लेकर बात करेंगे।

साथ ही मृणाल कु राज ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के साथ जो व्यवहार नीतीश सरकार ने करी है लॉकडाउन के बीच वो बेहद निंदनीय है। केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार ने प्रवासियों को छोड़ दिया भूखे प्यासे मरने के लिए,जिसे देख कर दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल एवं बिहार प्रभारी सह राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने अपने खर्च पर हवाई जहाज से प्रवासियों को बिहार उनके घर तक पहुंचाने का काम किया।

आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. मेहराव ने एवं मंच संचालन संजीव ने किया। कार्यक्रम में ज़ोनल उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, अमित कुमार सिंह, बबलू प्रकाश, उमा द्वफ़्तुआर,रंजीत कृष्ण, अजय सिन्हा, आलोक कुमार,  बँटी, मोहन, राधा, विश्वास, सन्नी, मनीष, कृष्ण मुरारी सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button