जेटी न्युज
मोतिहारीlपु०च०
पकड़ीदयाल बाढ़ प्रभावित इलाकों में पूर्व विधायक शिवजी राय ने किया दौराl वही बाढ़ पीड़ित से मिलने के बाद सरकारी चल रहे सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बन रहे खानों को देखकर संपुष्टि जताया पर वही सही समय से बाढ़ पीड़ितों को खाना नहीं मिलने से व्यवस्थापक पर व्यवस्था सही करने की नसीहत दी ताकि सही समय से खाना मिल सके खाने में चावल दाल सब्जी की व्यवस्था की गई है यह सिरहां और सुन्दरपट्टी पंचायत में बाढ़ प्रभावितों के लिए 5 सामुदायिक किचेन में लग भग दस हजार लोग खाना खा रहे हैं।

सिरहां के हाई स्कूल इटवा तथा अहरौलिया ब्रह्मस्थान और सुन्दरपट्टी के कोरल मिडिल स्कूल, सूरज साह के दरवाजा तथा रासमंडल में राजेश साह के दरवाजे पर सामुदायिक किचेन चल रहा है।सभी सामुदायिक किचेन में चावल,दाल एवं सब्जी की व्यवस्था की गई है। अभी तक किसी भी राजनीतिक दलों या जनप्रतिनिधियों के तरफ से बाढ़ पीड़ितों को किसी भी तरह का मदद नहीं मिला है।पर कुछ लोगों द्वारा सोसल मीडिया के माध्यम से जनता के साथ मदद के नाम पर मजाक किया जा रहा है कहा कि सभी सामुदायिक किचेन सरकारी स्तर से संचालित हो रहे हैं।

इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सहयोग कर व्यवस्था को सुदृढ करना होगा।उन्होंने व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बीडीओ सूरज कुमार सिंह एवं सीओ राजेश कुमार को कहा।वही जानकारी मिलते ही सभी सामुदायिक किचेन सेंटरों का बीडीओ एवं सीओ ने निरीक्षण कर व्यवस्थित करने में जुट गए। जो शाम तक सही सुचारू रूप से समय पर खाना मिलने लगेगा।पूर्व विधायक शिवजी राय के साथ ,पंचायत समिति रामजीनेश यादव ,पूर्व उप प्रमुख रमेश यादव , मनन सुरवंशम कोचीन के संचालक मनन कुमार , राजेडी के युवा अध्यक्ष पकड़ीदयाल के अवनीश कुमार आदि

Related Articles

Back to top button