एलएनएमयू में 14 अक्टूबर को नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों के लिए शिक्षक प्रबोधन कार्यक्रम

वर्ष 2014 के बाद नियुक्त सहायक प्राध्यापकों के समग्र विकास पर रहेगा जोर, कुलसचिव ने सभी अंगीभूत महाविद्यालयों को जारी किया निर्देश

एलएनएमयू में 14 अक्टूबर को नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों के लिए शिक्षक प्रबोधन कार्यक्रम

वर्ष 2014 के बाद नियुक्त सहायक प्राध्यापकों के समग्र विकास पर रहेगा जोर, कुलसचिव ने सभी अंगीभूत महाविद्यालयों को जारी किया निर्देश
जे टी न्यूज़


दरभंगा, 10 अक्टूबर। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू), दरभंगा के विश्वविद्यालय विभागों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में वर्ष 2014 के बाद नियुक्त सहायक प्राध्यापकों के समग्र विकास के उद्देश्य से 14 अक्टूबर को एक दिवसीय ‘शिक्षक प्रबोधन’ उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के नरगौना पैलेस स्थित संबंधित विश्वविद्यालय विभाग में पूर्वाह्न 10 बजे से कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

इस संबंध में कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा ने 10 अक्टूबर को विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों और अंगीभूत महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2014 के बाद नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की सहभागिता कार्यक्रम में सुनिश्चित की जाए, ताकि वे इसका लाभ उठा सकें।

विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशानुसार, कार्यक्रम में भाग लेने वाले शिक्षकों को विशेष कार्यदिवस अवकाश की सुविधा भी दी जाएगी। संबंधित विभागाध्यक्षों को आयोजन की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं अपने स्तर से सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों को शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास के लिए उन्मुख करना तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में पहल करना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित शिक्षकों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button