शिक्षक छात्र और गार्जियनों का सम्मान समारोह का आयोजन
शिक्षक छात्र और गार्जियनों का सम्मान समारोह का आयोजन
जे टी न्यूज, खगड़िया: उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हरियो के प्रांगण में शिक्षक छात्र और गार्जियनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में कुल मिलाकर हरियो गांव से 65 छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण हुआ इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय व्यावसायिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार पोद्दार और बासुकी शाह ने सफल छात्राओं को मेडल और पाठ्य सामग्री देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया साथ ही आए हुए उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया की पहला गांव है जहां सबसे ज्यादा आबादी में प्रथम श्रेणी से बच्चा सफल हुआ है उसके लिए उनके माता-पिता को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया साथ ही वहां के सभी सम्मानित शिक्षकों को भी सम्मान करते हुए कहा कि यह सफलता का श्रेय मुख्य रूप से शिक्षकों को जाता है जिन्होंने अथक प्रयास करके बच्चों को पढाकर तालीम बनाया कार्यक्रम के अध्यक्षता नोटिस पासवान के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय रजक सर, पीयूष कुमार संतोष कुमार संजय पासवान दिलखुश कुमार अविनाश कुमार हरिद्वार सर शिक्षक राकेश कुमार यादव साजन कुमार अन्य गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे



