केंद्र बंगाल में ममता सरकार को अस्थिर करने में लगा है: झा
केंद्र बंगाल में ममता सरकार को अस्थिर करने में लगा है: झा
जे टी न्यूज, नयी दिल्ली, (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस युवा इकाई के महासचिव अशोक झा ने आज आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार पश्चिम बंगाल की लोकप्रिय ममता बनर्जी की सरकार को निरन्तर अस्थिर करने में लगी है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।श्री झा नें यह आरोप गांधी शांति प्रतिष्ठान में एक मुलाकात के दौरान लगाया। उनसे पूछा गया था,कि मुर्शिदाबाद की घटना से ममता सरकार की किरकिरी हुयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना को भाजपा ने तिल का तार बना दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार जाति एवं धर्म से ऊपर उठकर निरंतर विकास के कार्य में लगी है और राज्य निरंतर तरक्की की राह पर है। उन्होंने कहा कि 27 वर्षो के वाम शासन ने कृषि प्रधान बंगाल को कंगाल बना दिया। औद्योगिक इकाईयों को पुनर्जीवित करने के प्रयास किए जा रहे है।एक सवाल के जवाब में श्री झा ने कहा कि पृथक मिथिला राज्य की मांग पुरानी है। अलग राज्य बनने से वहां का विकास होगा। केंद्र को इस दिशा में पहल करनी चाहिए।एल.एस.
