भारत-नेपाल सीमावर्ती जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
जे टी न्यूज, वीरपुर (सुपौल): स्थित कौशिकी भवन, वीरपुर में भारत-नेपाल सीमावर्ती जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में नेपाल देश के सुनसरी एवं सप्तरी जिला के मुख्य जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक तथा भारत के तरफ से सुपौल जिला के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भाग लिए। बैठक में बिहार में आगामी विधान सभा आम चुनाव, 2025 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था, शराब, मानव तस्करी, हथियार आदि पर निगरानी, आगामी मानसून सीजन में कटाव रोधी कार्य एवं बाढ़ नियंत्रण संबंधी इत्यादि एजेन्डों पर चर्चा की गयी। दोनों देशों के बीच अपेक्षित सहयोग प्रदान करने हेतु सहमति बनी। उक्त अवसर पर नेपाल देश के तरफ से धमेन्द्र कुमार मिश्रा, मुख्य जिला अधिकारी, सुनसरी, भोला दहल, मुख्य जिला अधिकारी, सप्तरी, सुमन कुमार तिमिशा, पुलिस अधीक्षक, सुनसरी, धकेन्द्र खाटीवाड़ा, पुलिस अधीक्षक, सप्तरी, निर्मल कुमार थापा, पुलिस अधीक्षक, शसस्त्र पुलिस बल, सुनसरी, ज्ञानमणि पौडेल, पुलिस अधीक्षक, शसस्त्र पुलिस बल, सप्तरी, श्री तुलसी कटेल, चीफ नेशनल इन्वेस्टिगेषन ऑफिसर, सुनसरी, राधेष्याम दहल, कस्टम चीफ ऑफिसर, सुनसरी, सुरेन्द्र कोईराला, चीफ नेशनल इन्वेस्टिगेषन ऑफिसर, सुप्तरी, रामदेव चौधरी, वार्डेन, कोशी टापू, वाईल्डलाईफ रिर्जव, सुनसरी, चैतन्य प्रसाद सितौला, लाइजन ऑफिसर प्रोजेक्ट, विराटनगर तथा सुपौल जिला से कौशल कुमार, , जिलाधिकारी, सुपौल, शैशव यादव, पुलिस अधीक्षक, सुपौल, वरूण कुमार, मुख्य अभियंता, बाढ़ नियत्रंण एवं जल निस्सरण, जल संसाधन विभाग, वीरपुर, संजय कुमार, मुख्य अभियंता, कोशी बराज, वीरपुर, नीरज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, वीरपुर, सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वीरपुर, बबन पाण्डेय, कार्यपालक अभियंता, शीर्ष कार्य प्रमंडल, वीरपुर, मनोज कुमार सहनी, कार्यपालक अभियंता, पूर्वी कोशी तटबंध प्रमंडल, वीरपुर, मुकेश कुमार, कार्यपालक अभियंता, पश्चिमी कोशी तटबंध प्रमंडल, वीरपुर, गौरव सिंह, समादेष्टा, 45वीं बटालियन, वीरपुर, विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्त्ता, सुपौल, लाला अजय कुमार सुमन, अधीक्षक, मद्य निषेध, सुपौल, अधीक्षक, कस्टम, वीरपुर, उप समादेष्टा, 45वीं बटालियन, वीरपुर एवं अन्य उपस्थित थे।



