आशा कार्यकर्ताओं का पीएचसी पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह:- अमित कुमार
आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटर को न्यूनतम 21000 रुपए मासिक मानदेय क्यों नहीं पीएम-सीएम जबाव दें:- कल्पना सिंह
आशा कार्यकर्ताओं का पीएचसी पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह:- अमित कुमार /आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटर को न्यूनतम 21000 रुपए मासिक मानदेय क्यों नहीं पीएम-सीएम जबाव दें:- कल्पना सिंह
जे टी न्यूज, पूसा/ समस्तीपुर :
आज प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री के बिहार आगमन के मौके पर महासंघ गोप गुट/ऐक्टू से संबद्ध प्राप्त बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण सत्याग्रह मे, आशा कार्यकर्ता पीएम-सीएम झूठे हैं आशा कार्यकर्ताओं के बच्चे भूखे हैं, 6 माह से वेतन क्यों नहीं प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जवाब दो।, बिहार की एक लाख आशा करे पुकार आशा विरोधी है डबल इंजन की सरकार नारे का साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तत्पश्चात सभा का आयोजन किया गया अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिंह के संचालन प्रखंड सचिव उषा देवी ने किया।सभा को संबोधित आशा कार्यकर्ता संघ के संरक्षक व भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में भाजपा-जदयू की सरकार में आशा कार्यकर्ता के साथ बार-बार छलावा कर रहे हैं, इसलिए प्रधानमंत्री के बिहार आगमन के मौके पर आशा कार्यकर्ता शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रहे हैं भाकपा माले पूर्ण समर्थन करती हैं। बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के प्रखंड सचिव उषा देवी ने कहा कि बिहार के आशा कार्यकर्ता को 6 माह से वेतन नहीं दिया गया है। इसलिए बिहार में मुख्यमंत्री के आगमन पर सत्याग्रह करने के लिए मजबूर है आशा कार्यकर्ता।भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य रौशन कुमार ने कहा आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटर को न्यूनतम 21000 रुपए मासिक मानदेय क्यों नहीं पीएम-सीएम जबाव देना चाहिए इस महंगाई, बेरोजगारी के दौर में 1हजार में किस तरह से आशा कार्यकर्ता जीवन यापन कर रहे हैं।
मौके पर रेखा देवी, सीमा कुमारी, सुशीला देवी, बबीता कुमारी, अनिता कुमारी, गुड़िया कुमारी, राजकुमारी देवी, सविता कुमारी, प्रमिला कुमारी, कविता कुमारी, प्रीतिवाला, सुनीता देवी, आनंदी कुमारी, डोली कुमारी, चांदनी कुमारी, विभा कुमारी, रजनी कुमारी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलिटेटर मौजूद थे।


