सी.पी.आई.(एम) की राज्य कमिटी हमले की कड़े शब्दों में निन्दा करती है
सी.पी.आई.(एम) की राज्य कमिटी हमले की कड़े शब्दों में निन्दा करती है
जे टी न्यूज, पटना: 22 अप्रैल को वैसरन घाटी, पहलगाम में हुए आंतकी हमले का जिसमें लगभग 28 सैलानियों का कत्ल कर दिया गया। सी.पी.आई.(एम) की राज्य कमिटी कड़े शब्दों में निन्दा करती है तथा मृतक परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करता है। माकपा के राज्य सचिव ललन चौधरी ने राज्य सचिव मंडल की बैठक के बाद प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से केन्द्र सरकार से यह मांग किया कि आंतकियों की तलाष कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाय।
पार्टी ने सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए पूछा कि हर रोज लगभग 2000 पर्यटक पहलगाम की प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए आते हैं, लेकिन वहाँ एक भी पुलिस की व्यवस्था क्यांे नहीं थी ? अगर सुरक्षा की व्यवस्था होती तो शायद इतना बड़ा नरसंहार को रोका जा सकता था। इस बात पर भी चिन्ता व्यक्त की गई कि पूरा देष जहाँ शोकमग्न है, वहं कुछ व्यक्ति ओर एजेंसियाँ इस दुख की घड़ी में भी साम्प्रदायिक माहौल बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। सरकार को इसे रोकने के लिए भी कदम उठाना चाहिये।
पार्टी तमाम कष्मीरियों का धन्यवाद भी करती है, जो इस नाजुक घड़ी में अपनी चट्टानी एकता को प्रदर्षित करते हुए पाकिस्तान पोषित आंतकवाद के खिलाफ खड़े हैं। सरकार को भविष्य के लिए एक सृदृढ़ योजना बनानी होगी, ताकी ऐसी जघन्य घटना की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।




