विभाजनकारी कदमों पर अंकुश लगाएं
विभाजनकारी कदमों पर अंकुश लगाएं

जे टी न्यूज, पटना: सीपीएम राज्य सचिव *ललन चौधरी* ने निम्न प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की
ऐसे समय में जब पूरा देश पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आंतकवादी हमले के खिलाफ एकजुट होकर सामने आया है, उत्तराखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, आदि विभिन्न राज्यों में जम्मू कश्मीर से सम्बंधित छात्रों व्यापरियों को धमकी और उत्पीड़न की खबरें आ रही है !देहरादून में एक सांप्रदायिक संघठन द्वारा जारी धमकियों और अल्टीमेटम के कारण कई कश्मीरी छात्र अपने घरो के रवाना हो गए है ! सोशल मीडिया पर भी कश्मीरियों और अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाते हुए एक दुष्यप्रचार चल रहा है! पुरे देश ने देखा है की कैसे कश्मीरियों ने एक- एक स्वर से आतंकवादी संघठन की निंदा और विरोध किया है !

ये गतिबिधिया केवल आतंकवादी एजंडो को मदद कर रही है ! सम्बंधित अधिकारियो को उन लोगो के खिलाफ कड़ी करवाई करनी चाहिए, जो ऐसी विघटनकारी गतिबिधियो में शामिल है !उन लोगो के प्रति कोई नरमी नहीं दिखाई जानी चाहिए जो लोगो की बनी एकता को विभाजित करने और वाधित करने की कोशिश करते है !


