विकास शिविर मे मामलों का आन स्पाट निष्पादन
विकास शिविर मे मामलों का आन स्पाट निष्पादन

जे टी न्यूज, मधुबनी।
जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र कुमरखत पूर्वी पंचायत अंतर्गत पथलगाढ़ा महादलित टोला में शनिवार को विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाओं से वंचित लोगों से आवेदन लिया गया। सरकार के निर्देश पर आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है कि सरकारी योजनाओं से वंचित लोग अपनी शिकायत
आवेदन के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों को देंगे, जिस का निष्पादन ऑन स्पॉट किया जाएगा। निष्पादन संभव नहीं होने की स्थिति में आवेदक को प्राप्ति रसीद दी जायेगी।यह शिविर सप्ताह में दो दिन शनिवार और बुधवार को आयोजित की जाएगी।

जानकारों के अनुसार डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने समग्र सेवा अभियान के तहत सभी पंचायतों में क्रमवार विशेष विकास शिविर का आयोजन किये जाने की योजना का शुभारंभ किया गया है। उक्त योजना के तहत ही लदनियां प्रखंड क्षेत्र अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में वंचित व्यक्तियों को सरकार के विकास योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

जैसे कि राशन कार्ड,ई श्रम कार्ड, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, औपचारिक शिक्षा, हेतु विधालय में दाखिला, प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी, वास भूमि या वासगीत पर्चा, आधार कार्ड निर्माण, कौशल विकास कार्यक्रम,हर घर नल-जल योजना, स्वयं सहायता योजना, भत्ता, मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली ,नाली निश्चय योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री जन-धन योजना सहित वह सभी सरकारी जनसरोकारी योजनाओं के लिए आवेदन लिया जाएगा।

शिविर में फ्रेंचाइजी दिलीप दास,लाइन मैन मोहन साह, मुख्तार, विकास मित्र बबली कुमारी, टोला सेवक अधिक लाल साफी उपस्थित थे, तो अन्य विभागों से उपस्थति नगन्य थी। कारण लोगों को शंका है कि जिस तरह अधिकारी कार्यक्रम में नदारद है यह शिविर भी दिखाबा बन कर नहीं रह जाय।
