अखिल भारतीय दर्शन परिषद् की नई कार्यकारिणी का गठन

अखिल भारतीय दर्शन परिषद् की नई कार्यकारिणी का गठन

जे टी न्यूज, झारखंड: गत दिनों राँची विश्वविद्यालय, राँची (झारखंड) में संपन्न हुई अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के 69वें अधिवेशन की आमसभा में लिए गए निर्णय के आलोक में परिषद् की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इनमें अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं प्रधान संपादक के अतिरिक्त तीन-तीन उपाध्यक्ष, सहसचिव एवं संपादक बनाए गए हैं।

नवगठित कार्यकारिणी में प्रो. अम्बिका दत्त शर्मा (सागर) को अध्यक्ष एवं प्रो. किस्मत कुमार सिंह (आरा) को सचिव चुना गया है। प्रो. दिलीप चारण (अहमदाबाद), डॉ. रजनी सिन्हा (जलगांव) एवं डॉ. अजय कुमार सिंह (राँची) को उपाध्यक्ष और डॉ. जयंत उपाध्याय (वर्धा), डॉ. सुधांशु शेखर (मधेपुरा) एवं डॉ. कविता भट्ट (श्रीनगर- गढ़वाल) को सहसचिव बनाया गया है। डॉ. विजय कुमार (मुजफ्फरपुर) को कोषाध्यक्ष तथा प्रो. शैलेश कुमार सिंह (पटना) को प्रधान संपादक की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रो. श्यामल किशोर (पटना), प्रो. पूर्णेन्दु शेखर (भागलपुर) एवं प्रो. अवधेश कुमार सिंह (बेगूसराय) को संपादक बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button