14 विधायकों और दो मौजूदा सांसदों का मुखिया का० दीपांकर भट्टाचार्य की सादगी

14 विधायकों और दो मौजूदा सांसदों का मुखिया का० दीपांकर भट्टाचार्य की सादगी जे टी न्यूज़, दिल्ली : नेताओं के वीआईपी कल्चर की अक्सर बात होती है। लोग पूछते हैं कि अगर आप किसी ऐसे नेता को जानते हों तो बताएं जो कुछ बनने के बाद भी जनता के बीच आम लोगों की तरह रहता हो, जीता हो। कई बार भारत में अंग्रेजी जानने वाले लोग विदेशी नेताओं की ट्रेन से उतरते हुए, साइकिल से जाते हुए या साधारण इंसान की तरह वाली उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करते हैं। बताते हैं कि देखो विदेश का फलां बड़ा नेता कैसे रहता है, पर वे भारत में ऐसे नेताओं के गधे के सिर की तरह गायब होने का हवाला देते हैं। पर ऐसा है नहीं। हमारे देश में अभी भी जो बेहतर हो रहा है या जो कुछ भी बेहतर कायम है, उसे कायम रख्रने वाले लोग भी हैं, और अच्छी बात यह है कि उनकी भी संख्या कम नहीं है। वह हर पार्टी और विचारधारा में हैं। बस हम उनकी चर्चा नहीं करते, सिर्फ हम भ्रष्टाचार से उगे हुए निगहबानों पर नजर टिकाए रखते हैं और उसे ही राजनीति कहते हैं। बीच में बैठे जिस दाढ़ी वाले आदमी को आप देख रहे हैं वह 14 विधायकों और दो मौजूदा सांसदों का मुखिया है, नेता है और अपनी पार्टी का महा​सचिव है, नाम है दीपांकर भट्टाचार्य। मैंने इनको कई बार दिल्ली मेट्रो में आते-जाते देखा है। इस बार इनकी तस्वीर आप तक पहुंचा दी, सिर्फ इसलिए कि देश में अच्छे लोगों, नेताओं और विचारकों की कमी नहीं, बस उन्हें आप हल्के में लेते हैं और भौकालियों के पीछे दौड़ते हैं।

Related Articles

Back to top button