केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जातिगत स्वागत योग्य – कांग्रेस

केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जातिगत स्वागत योग्य – कांग्रेस जे टी न्यूज, खगड़िया: केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जातिगत आधारित जनगणना कराने के निर्णय पर खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर निर्णय का स्वागत करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय सचिव सह मध्य प्रदेश प्रभारी डाॅo चंदन यादव एवं खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष सह प्रदेश डेलिगेट कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान जी का प्रेस वार्ता में जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता ने प्रेस के समक्ष इन नेताओं का परिचय कराया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव डाॅo चंदन यादव ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जातिगत आधारित जनगणना का निर्णय लिया है,इसका श्रेय हमारे नेता राहुल गांधी को जाता है,जिन्होंने सदन से लेकर सड़क तक इसकी आवाज उठाई तथा देश के पिछड़ो,अतिपिछड़ो और दलितों की आवाज बनकर सरकार पर दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी ने जब मुखर होकर जनगणना की बात करते थे,तो भाजपा के सांसद एवं मंत्री इनका मजाक उड़ाते थे और उन्हें गालियां देते थे।आखिरकार मोदी सरकार राहुल गांधी के सामने घुटने टेक दिये। पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि हमारे नेता न्याय योद्धा,जननायक राहुल गांधी ने हमेशा ही मोदी सरकार को आईना दिखाने का काम किया। मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राहुल गांधी मुखर होकर आवाज उठाते रहे,उन्होंने कहा था कि देश की जनता का एक्स-रे होना चाहिए जिससे दूध का दुध और पानी का पानी हो जायेगा। जातिगत आधारित जनगणना का निर्णय राहुल गांधी की आवाज की जीत है। उक्त मौके पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन कुमार,प्रदेश डेलिगेट,उदय यादव, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू,नगर अध्यक्ष रौशन चन्द्रवंशी,कार्यालय मंत्री अवनी कुमार,कांग्रेस नेता सभाष रत्न,रुपेश पटेल,गौरव कुमार,महेश यादव,राजेश्वर यादव,मनोज कुमार, चंदन कुमार यादव आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button