श्रमिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए संकल्पित रहें — बीरेंद्र पासवान
श्रम शक्ति राष्ट्र की उन्नति का आधार है -वीरेंद्र पासवान
श्रमिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए संकल्पित रहें — बीरेंद्र पासवान / श्रम शक्ति राष्ट्र की उन्नति का आधार है -वीरेंद्र पासवान
जे टी न्यूज, डेहरी ऑन सोन (रोहतास) ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने मजदूर दिवस पर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मजदूर दिवस मजदूर वर्ग के योगदान का जश्न मनाने एवं श्रमिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करने के संकल्प लेने का दिवस है। इस अवसर पर इसीआरकेयू के अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने कहा की श्रम शक्ति राष्ट्र की उन्नति का आधार है आत्मनिर्भर व समृद्ध भारत के निर्माण वगैर मजदूर वर्ग के परिश्रम के संभव नहीं। देश के विकास में ऐसा कोई निर्माण नहीं है जिसमें मजदूर वर्ग के परिश्रम का योगदान ना हो, राष्ट्र की प्रगति और उन्नति उनकी भागीदारी के बिना संभव नही है ।मजदूर दिवस का मकसद मजदूरों के समान के अलावा उनकी एकता को मजबूत बनाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी है। वहीं उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रभारी शाखा सचिव संजय कुमार ने कहा कि आज भी रेल कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से नीतिगत समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाने वाले सशक्त संगठन के अभाव में जूझ रहे हैं ।वे अपनी बुनियादी समस्याएं से जुझ रहे हैं,कोई सुनने वाला है।जिससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश है इन्होंने रेल कर्मियों से आह्वान किया कि ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले गोलबंद हो और मजबूती से अपना संघर्ष जारी रखें। तथा अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहें। ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन रेल कर्मियों के अधिकारों की रक्षा के प्रति हमेशा से सजग रही है।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, संजय मंडल, संजय सिंह, विकास कुमार, रामप्रवेश कुमार,उदय प्रकाश ,अर्चना सिंह साधना देवी डोली कुमारी ,कुमार रंजन ,मोतीराम, श्री भगवान सिंह, संतोष सिंह, रविकांत गुप्ता, अमरेश यादव सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित थे।

