लोकमंथन की दरभंगा इकाई ने बेस्ट कुलपति के अवार्ड से कुलपति को किया सम्मानित

लोकमंथन की दरभंगा इकाई ने बेस्ट कुलपति के अवार्ड से कुलपति को किया सम्मानित

 

जे टी न्यूज़, दरभंगा

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस पी सिंह को कुलाधिपति द्वारा बेस्ट कुलपति के अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर आज दिनांक 4 दिसंबर 2021 को मिथिला लोकमंथन की दरभंगा इकाई एवं एमआरएम कॉलेज की छात्रा इकाई द्वारा कुलपति जी का अभिनंदन उनके कार्यालय कक्ष में किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक एमआरएम कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कन्हैया चौधरी थे l सम्मानित करने वालों में एमआरएम कॉलेज दरभंगा की छात्राएँ दामिनी कुमारी, पूजा कुमारी, वर्षा कुमारी, संध्या कुमारी, सुनैयना कुमारी, पिंकी कुमारी सहित दर्जनों छात्राएँ थी। प्रधानाचार्य डॉ अरविंद कुमार झा ने छात्राओं को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button