अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले मनाया मजदूर दिवस

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले मनाया मजदूर दिवस जे टी न्यूज, सहरसा :- अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कार्यालय में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा सहरसा के जिला मंत्री शरद कुमार द्वारा शहीद मजदूरों के याद मे झंडोत्तोलन किया गया।
महासंघ के जिला मंत्री शरद कुमार ने कहा वर्ष 1886 मे अमेरिका के शिकांगो शहर मे सामन्तवादी ताकतों खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले मजदूरों पर गोलियां चलाई गई जिसमें लाखों मजदूर मेहनतकशों शहीद हो गए, उनके कपड़ें खून से लाल हो गए तब से लाल झंडे को संघर्ष विरोध का प्रतीक माना गया है उसी दिन से दुनिया के मजदूरों एक हो का नारा लगाया गया देश भर मे आज श्रम कानूनों को तोड़ने मरोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, केन्द्रीय कर्मचारी, राज्य सरकार के कर्मचारी, सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी सभी प्रकार के ठेका संविदा के कर्मचारी एकजुट होकर सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों श्रम कानूनों मे हो रहे बदलाव के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी सरकार अविलंम पुरे देश में पुरानी पेंशन बहाल करें ,सभी प्रकार के ठेका संविदा कर्मियों की सेवा नियमित करें , बिहार सरकार के सभी कार्यालयों में वर्ग तीन चार के कर्मचारियों के पद प्रोन्नति की सुविधा कार्यहित मे बहाल करें, राज्य के कमाण्ड कर्मचारियों का समायोजन जल संसाधन विभाग में अविलंम करें, सरकारी क्षेत्रों में निजीकरण पर रोक लगाए।महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, समाहरणालय संघ के अध्यक्ष रमन कुमार मंत्री समरेंद्र सिंह , श्यामलकिशोर, सुरज बमबम झा ,राजस्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कूमार यादव,मंत्री संतोष कुमार झा, नीरज कुमार,सर्वण कुमार,पंचायत स्वास्थ संघ के अध्यक्ष नंदकुमार खां, सावन कर्ण, अभिषेक, आदित्य सिंह,पंकज झा ,कुमार प्रियांशु सिंह,मोहम्मद सैफ,अभिषेक कुमार मिश्रा, लघु सिंचाई के राम श्लोक जी, शिक्षक संघ के शैलेश कुमार झा, कृषि कर्मचारी संघ के हर्षवर्धन,सिंचाई संघ के जिला मंत्री खगेस सिंह अध्यक्ष ,उमेश प्रसाद यादव, रामचंद्र प्रसाद मंडल, अमित भारद्वाज, मनोहर सिंह सदानंद राय, रुपेश यादव इत्यादि कर्मचारियों ने मजदूर दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button