शुक्रवार की शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी

शुक्रवार की शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी जे टी न्यूज, समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पर पूल के नीचे शुक्रवार की शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। इस दौरान वहां पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट के राम विनय महतो के पुत्र विकास कुमार (25) के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक नगर पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी।इधर मृतक के परिजनों को विकास के शव बूढ़ी गंडक नदी किनारे पानी में उपलाते मिलने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि विकास दो दिन पहले ही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिये दिल्ली से घर आया था। इस बीच वह उसी दिन रहस्मय ढंग से गायब हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इस बीच शुक्रवार की शाम विकास का शव नदी में उपलाता मिला। वहीं परिजनों के द्वारा हत्या की आशंका जतायी जा रही है।

Related Articles

Back to top button