किसान पार्टी की बैठक उमेश पंडित के आवास परिसर में आयोजित
किसान पार्टी की बैठक उमेश पंडित के आवास परिसर में आयोजित
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: प्रखंड-सरायरंजन अंतर्गत ग्राम-गंगापुर के प्रांगण में अपना किसान पार्टी की बैठक उमेश पंडित के आवास परिसर में जिलाध्यक्ष राम निवास मिश्रा के अध्यक्षता में की गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी रंजीत कुमार कोर कमिटी सदस्य के उपस्थिती में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सर्व सम्मती से करने हेतू बैठक आयोजित की गई है। कार्यक्रम का संचालन राम सागर राय ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जयलाल प्रसाद सिंह कुशवाहा ने किसान भाईयों व आम अवाम के बेहतर व्यवस्था के लिए अपना किसान पार्टी का गठन किया है।
उमेश पंडित,दया शंकर उर्फ पिंटू व नरेश राय ने स्वेच्छा से अपना किसान पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
उमेश पंडित को प्रखंड अध्यक्ष सरायरंजन के पद पर चुनाव सर्व सम्मती से किया तथा दया शंकर उर्फ पिंटू को जिला महासचिव के पद पर चुनाव किया गया है।
उमेश पंडित के नेतृत्व में सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र किसान भाईयों को अपना किसान पार्टी की विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ती तक पहुंचाऐगे। अब तक हिन्दुस्तान में पशुपालक व किसानों की कोई राजनीतिक पार्टी नहीं थी। अब पशुपालक व किसानों के लिए अपना किसान पार्टी सत्ता में भागीदारी दिलाने के लिए बचन बद्ध है। अब पशुपालक व किसानों को दुसरी पार्टी से कोई मतलब नहीं है। अब तक सरकार के द्वारा लगातार बादा खिलाफी कार्य पशुपालक व किसानों के लिए।
जब पशुपालक व किसान सत्ता में जायेगी तब सभी व्यवस्थायें दुरूस्थ होगी। वर्तमान में देश के 70% लोग किसान है। उनकी माली हालत ठीक नहीं है। किसानों के लिए कृषि कानून बनाकर उनका हक अपना किसान पार्टी दिलायेगी। 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी मजबूती से तैयारी में लगी हुई है। मौके पर उमेश पंडित,दया शंकर उर्फ पिंटू,नरेश राय,मनोज राय,सुरेन्द्र कुमार महतो इत्यादी लोग थे

