महात्मा बुद्ध के 2587 वीं जयंती के अवसर पर निकाला सद्भावना मार्च की सभा

महात्मा बुद्ध के 2587 वीं जयंती के अवसर पर निकाला सद्भावना मार्च की सभा जे टी न्यूज, खगड़िया: कारवां ए मोहब्बत एवं देश बचाओ अभियान के बैनर तले महात्मा बुद्ध के 2587 वीं जयंती के अवसर पर सद्भावना मार्च निकाल कर रेलवे जंक्शन परिसर में सद्भावना सभा का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम महात्मा बुद्ध के तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि किया गया एवं महात्मा बुद्ध की जय का जयकारा किया गया।
कार्यक्रम में वसुधैव कुटुंबकम, अप्प दीपो भव, विश्व शांति, सत्य अहिंसा एवं आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव, सामाजिक सौहार्द, इंद्रधनुषी तहजीब का नारा बुलंद किया गया।
सद्भावना मार्च का नेतृत्व एवं सद्भावना सभा की अध्यक्षता कारवां ए मोहब्बत के संयोजक किरण देव यादव ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सभी धर्म संप्रदाय विचार पंथ के लोगों ने भाग लिया।
देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि आज देश को युद्ध की ओर धकेला जा रहा है जबकि महात्मा बुद्ध ने सत्य अहिंसा शांति परम धर्म का संदेश विश्व स्तर पर दिए। आज युद्ध की ओर नहीं बल्कि बुद्ध की ओर चने की जरूरत है। आपसी प्रेम भाईचारा श्याम की सद्भाव सामाजिक सौहार्द इंद्रधनुषी तहजीब बनाए रखना की समय का मांग है। देश की एकता अखंडता संप्रभुता को अक्षांश रखने की आवश्यकता है। देश को बांटने का नहीं बल्कि जोड़ने की जरूरत है तभी देश अखंड भारत का निर्माण एवं विश्व गुरु बनेगा।
श्री यादव ने कहा कि आज शहीद ए आजम भगत सिंह के वास्ते, डॉक्टर अंबेडकर के संविधान के रास्ते एवं बुद्ध – कार्ल मार्क्स के समाजवादी व्यवस्था की ओर अग्रसर होने की जरूरत है।
देश बचाओ अभियान के राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कविता के माध्यम से किसान मजदूर छात्र नौजवान महिला आम आवाम भारतीय नागरिकों से श्रमेव जयते नारा बुलंद करते हुए अधिकार के लिए संघर्ष तेज करने का अपील किया।
अभियान के संयोजक चंद्रशेखर मंडल ने कहा कि बुद्धम शरणम गच्छामि के संकल्प के साथ बुद्ध के रास्ते ही समाजवादी विकास संभव है। अभियान के संयुक्त सचिव सोनू कुमार, सतीश कुमार , प्रवक्ता मुरली रविदास, संयुक्त सचिव कालेश्वर ठाकुर, हौची मिन कुमार, कम्युनिस्ट नेता सच्चीदा सिंह, मोहम्मद मुख्तार आलम, अमर पासवान, जनमेजय कुमार आदि ने देश में व्याप्त धार्मिक उन्माद नफरत हिंदू मुस्लिम मंदिर मस्जिद जैसे भड़काऊ मुद्दे से अलग हटकर , गोदी मीडिया टीवी को बहिष्कार कर बुद्ध के तरह सच्ची ज्ञान प्राप्त करने की जरूरत है।मिशन सुरक्षा परिषद, बुद्धिजीवी नागरिक मंच, शोषित समाज दल, भीम आर्मी सहित कई जन संघटनों के समाजसेवियों ने एक स्वर में कहा कि केंद्र सरकार और तथा कथित गोदी मीडिया देशवासियों के साथ धोखा दे रही है जिसका मुकम्मल जवाब 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में दिया जाएगा एवं समता सम्मान समानता के आधार पर सामाजिक न्याय की सरकार बनाने का अपील किया।

Related Articles

Back to top button