श्रम कानून को तोड़ना मरोड़ना अभिलंब बंद करें सरकार:- सुवेश सिंह

श्रम कानून को तोड़ना मरोड़ना अभिलंब बंद करें सरकार:- सुवेश सिंहजे टी न्युज, सहरसा : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा सहरसा में विभिन्न संवर्गो के नियमित संविदा कर्मी स्किम वर्कर्स, पार्ट टाइम कर्मचारी, मौसमी कर्मचारी, के सवाल पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कन्वेंशन समाहरणालय स्थित संघ भवन में आयोजित किया गया। कंवेंशन के मुख्य वक्ता बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री साथी सुबेश सिंह ने कन्वेंशन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में केन्द्र सरकार हों या राज्य सरकार के द्वारा श्रम कानूनों को तोड़ने मरोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, केन्द्रीय कर्मचारी, राज्य सरकार के कर्मचारी, सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी सभी प्रकार के ठेका संविदा के कर्मचारी एकजुट होकर सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों चार लेवर कोर्ड विरोधी,श्रम कानूनों मे हों रहे बदलाव के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ेगी सरकार अविलंब पुरे देश में पुरानी पेंशन बहाल करें ,सभी प्रकार के ठेका संविदा कर्मियों की सेवा नियमित करें , बिहार सरकार के सभी कार्यालयों में वर्ग तीन चार के कर्मचारियों के पद प्रोन्नति की सुविधा कार्यहित मे बहाल करें, राज्य भर में आंदोलनरत राजस्व कर्मचारी की सभी वाजिब मांगों को सरकार अविलंब मान कर राजस्व कर्मचारियों के मांगो को पुरा करें निजीकरण ठेका प्रथा पर रोक लगाने,राज्य के कमाण्ड कर्मचारियों का समायोजन जल संसाधन विभाग में अविलंब करे, सिंचाई विभाग के मौसमी एवं सफाई कर्मचारी को ससमय पारिश्रमिक भुगतान हो। साथ ही आगामी 9 जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रीय हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किए। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सहरसा के जिला मंत्री शरद कुमार के संचालन में कन्वेंशन चला जिसमें जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, उपाध्यक्ष ललित नारायण मिश्र, राजेश नंदन झा, शशि शेखर सिंह,समाहरणालय संघ के अध्यक्ष रमन कुमार मंत्री समरेंद्र सिंह , सुरज , अभिषेक , प्रियंका भारती,मीरा कुमारी,बमबम झा ,राजस्व कर्मचारी संघ के मंत्री संतोष कुमार झा, नीरज कुमार,सर्वण कुमार, स्वास्थ संघ के अध्यक्ष नंदकुमार खां, सावन कर्ण, अभिषेक, आदित्य सिंह,पंकज झा ,कुमार प्रियांशु सिंह , मोहम्मद सैफ,अभिषेक कुमार मिश्रा, शिक्षक संघ के शैलेश कुमार झा, कृषि कर्मचारी संघ के हर्षवर्धन सिंचाई संघ के जिला मंत्री खगेस सिंह अध्यक्ष,उमेश प्रसाद यादव, रामचंद्र प्रसाद मंडल, अमित भारद्वाज, मनोहर सिंह रुपेश यादव गोपाल सिंह, मौसमी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय राऊत,पीएचडी संघ के बच्चा सिंह सहित सेंकड़ों कर्मचारियों ने कन्वेंशन में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button