विविध कला विकास समिति ने मनाया विश्व हिन्दी दिवस

 

*जे०टी०न्यूज:-*

केसरिया/पू०च०

 

प्रखण्ड क्षेत्र के विविध कला विकास समिति नयागाँव के कार्यालय में विश्व हिन्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचरित् मानस अभिनय के निर्माता रामाधार प्रसाद ने की जबकि संचालन संस्था के सचिव रंजन कुमार ने किया। विश्व हिन्दी दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। 1975 से भारत, मॉरीशस, यूनाइटेड किंगडम, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे विभिन्न देशों में विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन होते आ रहा है। श्री प्रसाद ने कहा कि हिन्दी हमारी जननी है। लगभग 74 वर्ष बीत गए लेकिन आज भी लोगों पर अंग्रेजी का नशा चढ़ा हुआ है। हमारे देश के अलावे अन्य कई देशों में हिन्दी भाषा बोला जाता है। हमलोगो को भी हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की जरुरत है। मौके पर उपास्थित संस्था के कई कार्यकत्ताओं ने कविता व गीत की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष आलम महम्मद, उपाध्यक्ष कुमार गौरव, कोषाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, सुजाता कुमारी, धर्मनाथ कुमार, सोमेश्वर प्रसाद, शंकर पासवान, अवनी किशोर, नन्दन कुमार, कृष्णा प्रसाद, अमरेन्द्र प्रसाद यादव, पंकज कुमार, मुकेश यादव, शम्भू साह, नवीन कुमार इत्यादि मौजुद थे।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button