सीमा पर बम के साथ एक चीनी नागरिक व दो नेपाली नागरिक धराया
सीमा पर बम के साथ एक चीनी नागरिक व दो नेपाली नागरिक धराया
जे टी न्यूज, मधुबनी। जिले के लदनियां थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार गांधी चौक से चोर बाजार होते हुए नेपाल सीमा तक जाने वाली सड़क में सीमा पर तैनात एसएसबी के द्वारा जारी संघन जांच में एक चीनी नागरिक एवं दो नेपाली लोगों को जबानों ने गिरफ्तार किया है। चीनी नागरिक के पास से भाड़ी मात्रा में आधुनिक तरह से बनाए गए बम बरामद किया गया है। गिरफ्तार लोगों से एसएसबी कैम्प कमान्डेंट लदनियां द्वारा पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार को सौंपा गया है। थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया है कि अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी का आगमन थाना पर हो गया है जिसने अपने स्तर से पुछताछ एवं जांच पड़ताल किया है। इधर पुलिस कप्तान मधुबनी भी लदनियां के लिए प्रस्थान कर गए है। उनके द्वारा पूछताछ के बाद ही अधिकारिक रूप से घोषणा किए जाने की संभावना है।


