भूपेन्द्र नारायण मंडल की 51वीं पुण्यतिथि पर 29 मई को होगा स्मृति दिवस समारोह

कुलपति करेंगे अध्यक्षता, पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल होंगे मुख्य वक्ता

भूपेन्द्र नारायण मंडल की 51वीं पुण्यतिथि पर 29 मई को होगा स्मृति दिवस समारोह / कुलपति करेंगे अध्यक्षता, पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल होंगे मुख्य वक्ता जे टी न्यूज, मधेपुरा :
प्रख्यात समाजवादी नेता एवं पूर्व सांसद भूपेन्द्र नारायण मंडल की 51वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 29 मई 2025 को स्मृति दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने दी।उन्होंने बताया कि समारोह की शुरुआत प्रशासनिक परिसर स्थित भूपेन्द्र बाबू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण से होगी। इसके उपरांत शैक्षणिक परिसर स्थित पुस्तकालय भवन के सेमिनार हॉल में एक परिचर्चा आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. बी. एस. झा करेंगे।पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त करेंगे। डॉ. शेखर ने बताया कि कुलपति ने स्वयं गुरुवार को श्री मंगनी लाल मंडल से फोन पर बात कर सहमति प्राप्त की है, और उन्हें औपचारिक आमंत्रण पत्र शीघ्र भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button