क्षेत्र की सुविधा बढ़ाने के लिए पूर्व विधायक ललन पासवान मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन
क्षेत्र की सुविधा बढ़ाने के लिए पूर्व विधायक ललन पासवान मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन
जे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास)21.5.2025 बुधवार के दिन पूर्व विधायक ललन पासवान क्षेत्र की सुविधा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन। कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी उदिता सिंह को प्रतिलिपि दी। विधायक ने कहा कि वैष्णव धाम की तरह जिला में करमचट डैम से गुप्ताधाम तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाए। गुप्ताधाम तक सड़क निर्माण,वनवासी आदिवासियों के विकास के लिए लिफ्ट एरिगेशन सिंचाई,पेयजल की सुविधा व समस्या निवारण हेतु पुरजोर मांग उठाई है। रेहल से रोहतास गढ़ होते हुए चौरासन मंदिर तक सड़क निर्माण में वन विभाग की आ रही एनओसी की अड़चन को दूर करने की भी सकारात्मक पहल करते हुए जबरदस्त मांग किया गया है।


