महिला संवाद कार्यक्रम का असर: दूर-दराज की महिलाएं भी हो रही सक्रिय
महिला संवाद कार्यक्रम का असर: दूर-दराज की महिलाएं भी हो रही सक्रिय
जे टी न्यूज, अररिया: में
अररिया जिले में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम का सकारात्मक असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्पष्ट दिखने लगा है। कार्यक्रम के 34वें दिन, जिले के 36 स्थानों पर आयोजित संवाद में 6,500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया, जबकि 1,075 नई आकांक्षाओं को एप में दर्ज किया गया। अब तक 31,539 आकांक्षाएं महिला संवाद के माध्यम से दर्ज की जा चुकी हैं, जिन पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई जारी है। महिलाओं ने आज के संवाद में विशेष रूप से लघु और कुटिर उद्योगों को बढ़ावा देने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, वृद्धा पेंशन बढ़ाने, और नल-जल आपूर्ति नियमित करने जैसी मांगें रखीं।महिलाओं का कहना है कि स्वरोजगार से उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है, और सरकार यदि स्थानीय स्तर पर लघु उद्योगों को समर्थन दे, तो परिवार की आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है।


