मिशन शक्ति व नारी शक्ति योजना संचालन समिति की बैठक आयोजितजे टी न्यूज, मधुबनी। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास निगम, मधुबनी द्वारा मिशन शक्ति एवं मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमे उप-विकास आयुक्त, मधुबनीजिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई०सी०डी०एस०),जिला चिकित्सा पदाधिकारीजिला कल्याण पदाधिकारीजिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम उपस्थित रहे | बैठक का उद्देश्य:
महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना द्वारा संचालित मिशन शक्ति एवं मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत निम्नलिखित विषयों पर विचार एवं चर्चा की गई:

योजनाओं के जिला स्तरीय कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा

योजनाओं की अब तक की प्रगति रिपोर्ट का मूल्यांकन

आगामी भावी कार्ययोजना का निर्धारण

संबंधित विभागों के बीच संपर्क एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करनामुख्य बिंदु: मिशन शक्ति के तहत संचालित गतिविधियों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना की प्रभावशीलता एवं लाभार्थियों तक इसकी पहुँच की समीक्षा की गई। योजना के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों की पहचान की गई तथा उनके समाधान हेतु सुझाव प्राप्त किए गए। आगामी माह हेतु कार्ययोजना का प्रारूप तैयार कर उसे अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button