वायु सेना संतोष यादव, किसान बाबूलाल यादव एवं त्रिबल यादव मृतकों को 2 मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि
वायु सेना संतोष यादव, किसान बाबूलाल यादव एवं त्रिबल यादव मृतकों को 2 मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि
जे टी न्यूज, खगड़िया: फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के तत्वाधान में श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय अलौली परिसर में गोछारी के वायु सेना संतोष यादव के ट्रेन दुर्घटना में मौत, परवत्ता सिराजपुर के किसान बाबूलाल यादव एवं अलौली के युवा किसान त्रिबल कुमार यादव की अपराधी द्वारा हत्या होने पर मृतकों के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया।
अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह पंच सरपंच संघ जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने मृतकों के आत्मा की शांति हेतु प्रकृति से प्रार्थना किया । उनके आश्रितों के प्रति हार्दिक संवेदना सांत्वना व्यक्त किया तथा परिजन आश्रितों को 50 लाख रुपया मुआवजा देने एवं बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की सरकार से मांग किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मानवाधिकार संघ के महासचिव ब्रजनंदन महतों, कांग्रेस नेता रामचंद्र यादव, युवा राजद जिला उपाध्यक्ष अनुज कुमार यादव, मिशन से जुड़े उपाध्यक्ष विष्णु देव यादव, संयुक्त सचिव जगनारायण वर्मा, फरकिया मिशन के हक्कर यादव, महेश्वर यादव, प्रकाश ठाकुर, रामशरण यादव, संजय पासवान आदि ने मृतक त्रियादव को कोटि-कोटि नमन किया।
बुद्धिजीवी नागरिक मंच के अध्यक्ष किरण देव यादव ने जिले में हो रही निरंतर हत्या की घोर निंदा किया। बिहार के डबल इंजन भाजपा जदयू की सरकार में हत्या दर में काफी वृद्धि हुई है। अपराधी बेलगाम हो चुकी है। सरकार कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। जनता त्राहिमाम है। अपराध बलात्कार शोषण दमन अन्याय अत्याचार का ग्राफ उच्चत्तम शिखर तक पहुंच चुका है।उन्होंने सरकार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग किया।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले व राज्य में यादव सहित अन्य सरकार विरोधी जाति को चिन्हित कर टारगेट कर निरंतर हत्या की जा रही है जो दुखद है। आमजनों में आक्रोश व्याप्त है। जनता में आक्रोश का उबाल किसी भी वक्त सरकार के खिलाफ सड़कों पर फूटेगी एवं सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने में मददगार साबित होगा। एक-एक हत्या सरकार के ताबूत में कील साबित होगी।



