जिला स्तरीय कन्वेंशन रसोईया साथी सावो खातुन और पुलकित यादव के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित
जिला स्तरीय कन्वेंशन रसोईया साथी सावो खातुन और पुलकित यादव के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित जे टी न्यूज, समस्तीपुर: बिहार राज्य मिड डे मील वर्कर रसोईया युनियन संबद्ध सीटू अररिया जिला का जिला स्तरीय कन्वेंशन रसोईया साथी सावो खातुन और पुलकित यादव के संयुक्त अध्यक्षता में नेता जी सुभाष स्टेडियम के प्रांगण अररिया में हुई। कनवेंशन में सर्वप्रथम पहलगाम में आतंकवादी हमला में मारे गये लोगों को और पाकिस्तान के साथ झरप में शहीद हुए सेना को एक मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिला स्तरीय कनवेंशन शुरुआत युनियन के बिहार राज्य अध्यक्ष विनोद कुमार ने संबोधन से सुरु हुआ। राज्य अध्यक्ष विनोद कुमार ने बिहार में रसोईया का दुर्दशा और हालात पर विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरकार ने 11 वर्षों से एक रुपया भी रसोईया को नहीं दिया। बिहार के नीतीश कुमार सरकार ने रसोईया से वादा किया कि मानदेय वेतन में वृद्धि करेंगे लेकिन इन्होंने वादाखिलाफी किया आज तक राशि नहीं बढ़ाया। हालात बहुत ही खराब हो गया है चार महीने पांच महीने का मानदेय वेतन लम्बीत रखा जा रहा है।
कन्वेंशन में 25 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन किया गया जो नुजहत बानो, उमेश पासवान, चम्पा देवी, सुमित्रा देवी, सायरा खातुन,राजरा, दुलारी देवी, गीता देवी,मदिशा, अपमाना सरस्वती देवी,अजीजा, अफलातून, सावो खातुन, वीणा देवी, पुलकित यादव, आशा देवी, पुष्पा देवी,बंदना देवी,सवाना खातुन सर्वसम्मती से जिला अध्यक्ष सावो खातुन उपाध्यक्ष नुजहत बानो, पुष्पा देवी सचिव पुलकित यादव,संयुक्त सचिव चम्पा देवी, सवाना खातुन कोषाध्यक्ष का पद रिक्त रखा गया है मुख्य संरक्षक राम विनय राय संरक्षक चंद्रशेखर पासवान चुने गए।एवं अन्य जिला कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। दिनांक 01,02, जुन 2025 को आयोजित युनियन का बिहार राज्य सम्मेलन के लिए 25 सदस्य प्रतिनिधि चुने गए। नवनिर्वाचित जिला कमिटी के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नाम 11 सुत्री मांग पत्र जिला कार्यक्रम अधिकारी अररिया मध्याहन भोजन समिति के समक्ष समर्पित किया गया। कन्वेंशन में निर्णय लिया गया कि युनियन के बिहार राज्य सम्मेलन से लौटने के बाद जिला कमिटी का बैठक किया जाएगा और दिनांक 09 जूलाई 2025 को आहुत राष्ट्रीय आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए जिला के सभी प्रखंड स्तरीय कनवेंशन किया जाएगा और संगठन को मजबूत किया जाएगा। कन्वेंशन को प्रमोद सिंह, रोहित कुमार, चंद्रशेखर पासवान, अजीत पासवान,राजु रिषिदेव, विन्देश्वरी यादव श्यामदेव राय, सलीम खान, योगेन्द्र ततमा, रुकसार फुल बानो आदि साथीयों ने संबोधित किया। समापन संबोधन सीटू के राम विनय राय ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार रसोईया का श्रम का सोषण कर रही है रसोईया को महीने का 1650 रुपए वो भी साल के मात्र दस महीने का मानदेय श्रम कानून का उलंघन है। उन्होंने सभी साथियों से आव्हान किया कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू भाजपा गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकना है और हमारी बातें जो सुनेगा उसे अपनी भोट देकर जिताना है। कन्वेंशन में भाडी बारिश के बाद भी जिला के सभी क्षेत्रों से रसोईया का अच्छी उपस्थिति रहा।