कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई , जिसमें सांगठनिक चुनाव के लिए विचार-विमर्श किया गया l अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती एवं संचालन जिला राजद के प्रधान महासचिव विपीन सहनी ने की l मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहायक निर्वाची पदाधिकारी मोo बदरे आलम बदर भी मौजूद थे l जिला सहायक निर्वाची पदाधिकारी मोo बदरे आलम बदर का स्वागत पाग़, चादर तथा बुके से किया गया l जिला सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने सांगठनिक चुनाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया तथा प्रखंडों ने संगठन का चुनाव कराने हेतु प्रखंड निर्वाची पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए उन्हें पत्र भी सौंपा l जिला सहायक निर्वाची पदाधिकारी मोo बदरे आलम बदर ने बतलाया कि वारिसनगर प्रखंड के लिए चंद्रिका प्रसाद सिंह को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी एवं राम विनोद पासवान को सहायक निर्वाची पदाधिकारी, पूसा प्रखंड के लिए राकेश कुमार ठाकुर को निर्वाची पदाधिकारी एवं जितेन्द्र सिंह चंदेल को सहायक निर्वाची पदाधिकारी,
हसनपुर प्रखंड के लिए प्रेम प्रकाश शर्मा को निर्वाची पदाधिकारी एवं विश्वनाथ राम को सहायक निर्वाची पदाधिकारी, समस्तीपुर नगर के लिए सत्यविन्द पासवान को निर्वाची पदाधिकारी एवं अशोक साह को सहायक निर्वाची पदाधिकारी, समस्तीपुर प्रखंड के लिए मोo अरमान सदरी को निर्वाची पदाधिकारी एवं नंदन यादव को सहायक निर्वाची पदाधिकारी, कल्याणपुर प्रखंड के लिए ललितेश्वर प्रसाद उर्फ ललन यादव को निर्वाची पदाधिकारी एवं रोशन यादव को सहायक निर्वाची पदाधिकारी, शिवाजीनगर प्रखंड के लिए भिखारी लाल सिंह को निर्वाची पदाधिकारी एवं मधुरेश कुमार सिन्हा को सहायक निर्वाची पदाधिकारी, रोसड़ा नगर के लिए संजय नायक को निर्वाची पदाधिकारी एवं विनय कुशवाहा को सहायक निर्वाची पदाधिकारी, बिथान प्रखंड के लिए शत्रुघ्न यादव को निर्वाची पदाधिकारी एवं राजेंद्र राम को सहायक निर्वाची पदाधिकारी, रोसड़ा प्रखंड के लिए योगेंद्र पासवान को निर्वाची पदाधिकारी एवं जयशंकर राय को सहायक निर्वाची पदाधिकारी, सिंघिया प्रखंड के लिए रामाश्रय यादव को निर्वाची पदाधिकारी एवं दशरथ सहनी को सहायक निर्वाची पदाधिकारी तथा खानपुर प्रखंड के लिए शंभु भूषण यादव को निर्वाची पदाधिकारी एवं विजय कुशवाहा को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है l उपरोक्त आशय की सूचना जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस को दी है l


