डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत रथोस पंचायत के वार्ड में शिविर आयोजित

डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत रथोस पंचायत के वार्ड में शिविर आयोजित

डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत रथोस पंचायत के वार्ड में शिविर आयोजित जे टी न्यूज, बिस्फी ( मधुबनी ) : डा. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान रथों अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति विकास विशेष शिविर के तहत् प्रखण्ड बिस्फी अंतर्गत ग्राम दुर्जौलिया रथौस वार्ड संख्या एक में दलित व महादलित टोला में शिविर लगाकर आमजनों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। शिविर अभियान में मुख्य रूप से जूबैर अहमद प्रखण्ड कृषि समन्वयक, गुफरान जी कार्यपालक सहायक, त्रिलोकी नाथ जी न्यायिक सचिव, विकास मित्र संजीव कुमार राम जी व किरण कुमारी जी, टोला सेवक किशोरी जी, आंगनवाड़ी सेविका इत्यादि के सहयोग से शिविर संचालन किया गया एवं अनुसूचित जाति जनजाति के सम्मान जनक 28 परिवारों के सभी सदस्यों को आयुष्मान कार्ड बनाया गया। साथ ही न्यायिक सचिव श्री त्रिलोकी नाथ ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य सभी संबंधित सरकारी अस्पताल पंचायत भवन संबंधित कार्यालय पर विगत 26 मई से लगातार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button