अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन
अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन
जे टी न्यूज, खगड़िया: प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी के तहत आज परबत्ता प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बिठला के प्रांगण में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विचारणीय बिंदु पर चर्चा की गई। ग्रीष्मावकाश के लिए दी गई गृह कार्य को करना। शिक्षक अभिभावक से अनुरोध किया कि प्रत्येक दिन बच्चे एक घंटा जोर-जोर से बोलकर हिंदी तथा अंग्रेजी को पढ़ने के लिए कहा गया ताकि ऐसा करने से बच्चों के उच्चारण सही होंगे और पड़ोस के बच्चे पढ़ने के लिए प्रेरित भी होंगे। सरकार के द्वारा दी गई शिक्षण सहायक सामग्री का इस्तेमाल बच्चे पढ़ाई के साथ सीखने एवं सीखाने में प्रयोग करेंगे। सरकार के द्वारा दी गई लाभ लाभ जैसे पोशाक योजना छात्रवृत्ति योजना बालिका स्वास्थ्य योजना मध्यान भोजन योजना साइकिल योजना पोषण राशि मैट्रिक तथा इंटर करने के बाद दी जाती है
इससे इससे अभिभावक गण को अवगत कराया गया साथ हैं स्नातक के बाद छात्राओं को मिलने वाली ₹50000 के बारे में भी चर्चा की गई ताक अपने बच्चियों को उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज भेज सके विशेषता इस थीम पर कार्य किया गया कि पढ़ेंगे, बढ़ेंगे और सीखेंगे हम। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा बहुत ही आकर्षक रंगोली बनाया गया जैसे रितिका कुमारी, ज्योति कुमारी, आरती कुमारी, शिवानी कुमारी, मुस्कान कुमारी, लव कुमार, मंजीत कुमार, सीटू कुमार, इत्यादि बच्चों ने भाग लिया साथ ही एफ एल एन किट तथा TLM के प्रदर्शनी लगाई गई जिसे अभिभावकों मेंश ने बहुत ही उत्साह अवलोकन किया और बच्चों द्वारा किये गए कार्य से संतोष व्यक्त किया। उनहोंने कहा कि स्थिति में काफी सुधार हो रहा है। इस मौके पर बच्चों के अभिभावक गण तथा स्कूल के सचिव पुतुल कुमारी मौजूद रही साथ ही इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक गण प्रधान आशुतोष कुमार, मोहम्मद रियाजुद्दीन, सजन कुमार, कपिल देव प्रसाद चौरसिया, गीतांजलि कुमारी, नंदिनी रानी, सितारा खातून, उषा कुमारी, सिंधु कुमारी, ज्योति कुमारी मौजूद रहे।।

