कार्य के प्रति कर्मठ कर्मचारी हैं अजय — अषरफ
कार्य के प्रति कर्मठ कर्मचारी हैं अजय — अषरफ
जे टी न्यूज, औरंगाबाद । ग्रामीण कार्य विभाग कार्य अंचल, औरंगाबाद में अनुरेखक के पद पर कार्यरत अजय कुमार सिंह का सेवानिवृति के अवसर पर कार्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए प्राक्कलन पदाधिकारी ई. अषरफ अली ने कहा कि अजय कुमार सिह एक कर्मठ कर्मचारी है। इनके सेवानिवृति के कारण इनकी कमी खलेगी। उन्होंने कहा कि इनके द्वारा सभी संचिकाओं का प्रस्तुति अच्छे ठंग से किया जाता है। वही कार्यक्रम के संचालन कर रहे ई. सूरज कुमार पाण्डेय ने कहा कि अजय कुमार सिह के साथ सरलता पूर्वक कार्य करते थे। इनके सेवानिवृति से इनकी कमी हम सभी कर्मचारियों को खलेगी। सेवानिवृत हो रहे अनुरेखक अजय कुमार सिंह ने कहा कि आज खुषी और गम दोनो समय है। तीस वर्षों से अधिक का समय सरकार के कार्यों में लिप्त रहने के बाद अब परिवारिक जीवन में रहना है।
उन्होंने अधीस्थ कर्मीयों के साथ बिताये पल को याद भी किया। कार्यक्रम में ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमण्डल औरंगाबाद में कार्यरत सुनीता कुमारी को भी सेवानिवृति के अवसर पर विदाई दी गई। मौके पर कार्यालय कर्मी गणेश सिंह सरदार, मोहित कुमार मोदक, आशा तिवारी, मनोरमा कुमारी, उमा देवी, विनय कुमार सिंह, गौरीशंकर परीक्षा, अनादि प्रमाणिक, महादेव कुमार, महेन्द्र प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद, सुशील कुमार सिंह, रंजन कुमार, विजय कुमार सिंह, शर्मा राम के अलावे निर्भय कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
