खिरहर थाना के सेमहली गाँव मे चार पहिया वाहन पलट जाने से मौके पर चालक की मौत

जेटी न्यूज मधुबनी।

खिरहर थाना क्षेत्र के सोनई पंचायत अंतर्गत सेमहली गांव में रविवार की अहले सुबह एक चार पहिया वाहन के पलट जाने से चालक की मौत हो गई। मृत चालक की पहचान सेमहली गांव के ही मिश्री पासवान के 30 वर्षीय पुत्र दीपू पासवान के रूप में बताये गए है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक दरभंगा के किसी मालिक के गाड़ी का चालक था। शनिवार को गांव में ही शादी में बाराती वापस लेकर आया था। सुबह 4 बजे वापस दरभंगा जाने के क्रम में गांव में सड़क में बने गढ्ढे में पानी भरा होने के कारण चक्का पिसल गया और गाड़ी पलट गया। जिसमें दबकर मौके पर ही चालक की मौत हो गई। सुबह जब लोग जगे तो देखा की वाहन पलटी हुई है।

गाड़ी में फंसे चालक को निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिससे परिवार में चीख पुकार मच गया।स्थानीय ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए कहा कि सड़क में बने गढ्ढे के कारण यह घटना हुई है। पूर्व में भी कई लोग गढ्ढे में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो चुके है। पीड़ित परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं है। इस बावत थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नही है। जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button