पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. अजीत ने दिया हरियाली का संदेश
पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. अजीत ने दिया हरियाली का संदेश
जे टी न्यूज, पूर्णियां:
पर्यावरण दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर सहयोग संगठन के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने एक प्रेरणात्मक पहल की। उन्होंने न केवल स्वयं पौधारोपण किया, बल्कि उपस्थित लोगों को भी पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा, “पूर्णिया का शाब्दिक अर्थ है पूर्ण अरण्य — यानी हरियाली से भरपूर भूमि। परंतु विगत दो दशकों में निर्माण, औद्योगीकरण और अव्यवस्थित शहरीकरण के कारण अंधाधुंध वृक्ष कटाई हुई है। इसके चलते मिनी दार्जिलिंग कहलाने वाला यह क्षेत्र अब गंभीर जलवायु संकट और ग्लोबल वॉर्मिंग की चपेट में है।”डॉ. अजीत ने प्रशासनिक निष्क्रियता और सामाजिक अनुशासन की कमी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि समाज का हर वर्ग आगे आए। “पौधा लगाना ही नहीं, कटाई पर भी रोक जरूरी है — इसके लिए कड़े कानून और जन-जागरूकता दोनों की आवश्यकता है,” ।उन्होंने पर्यावरणीय संकट पर चिंता जताते हुए बताया किवायुमंडल में CO₂ की मात्रा बढ़ने से औसत तापमान में वृद्धि हो रही है। ओज़ोन परत का क्षरण मानव व वनस्पतियों दोनों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है प्रदूषण, वनों की कटाई और अत्यधिक संसाधन उपभोग से जैव विविधता, पारिस्थितिक संतुलन, और मानव स्वास्थ्य पर संकट मंडरा रहा है। डॉ. अजीत ने सभी को यह संदेश दिया कि — “पर्यावरण केवल एक विषय नहीं, हमारी जीवन प्रणाली का आधार है। इसकी रक्षा मानवता की रक्षा है।” कार्यक्रम में डॉ. के.के. चौधरी, राजा कुमार, रोशन कुमार, सुरेश मुखिया, रीमा कुमारी, नंदनी कुमारी, रेखा कुमारी, मनी गोस्वामी, मुकेश कुमार, अभिजीत कुमार, और राजकुमार ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।यह पहल सहयोग संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।

