रेलवे संबंधी विभिन्न 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन व नुक्कड़ सभा आयोजित
रेलवे संबंधी विभिन्न 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन व नुक्कड़ सभा आयोजित
जे टी न्यूज, खगड़िया: देश बचाओ अभियान के बैनर तले रैक पॉइंट टैंपू स्टैंड के निकट रेलवे संबंधी 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन एवं जागरूकता नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
श्री यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि एक साथ टेंडर पास होने वाली अमृत भारत रेलवे जंक्शन भवन सहरसा एवं सलौना में भव्य भवन बनकर तैयार हो गया, किंतु खगड़िया का अमृत भारत रेलवे जंक्शन भवन अधर में लटका हुआ है।
प्लेटफार्म पर लिफ्ट का ढांचा शुरुआत कर वर्षों से लंबित पड़ा हुआ है। खगड़िया से छे रेलवे लाइन अलग-अलग दिशा में ट्रेन खुलती है, इसलिए रेल मंडल का स्थापना खगड़िया में कर डीआरएम कार्यालय खोला जाय। खगड़िया में रेल लाइन एवं प्लेटफार्म के कमी के कारण ट्रेन काफी विलंब होती है इसलिए प्लेटफार्म पटरी की संख्या बढ़ाई जाय। पूर्वी केविन डाल पर रेलवे ओवर ब्रिज कल जयप्रकाश नगर की ओर एवं पटेल चौक से रैंक पॉइंट की ओर लैंडिंग करने की जरूरत है।
अभियान के राष्ट्रीय महासचिव उमेश ठाकुर एवं राष्ट्रीय संयोजक मधुबाला ने कहा कि रेलवे संबंधित उक्त ज्वलंत मांग जल्द पूरा किया जाए अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा।
समाजसेवी किरण देव यादव ने पश्चिम रेलवे केविन ढाला पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण एवं भूमि पूजन होने पर खगरिया वासियों ने खुशियों का इजहार किया तथा हर्ष व्यक्त किया तथा विगत एक दशक से चल रहे आंदोलन का जीत बताया।
समाजसेवी किरण देव यादव ने रेल मंत्री, मुख्यमंत्री, रेल प्रबंधक, जिलाधिकारी से निम्न मांग किया। खगरिया रेलवे जंक्शन को टर्मिनल का दर्जा देने, खगड़िया में रेल मंडल व डीआरएम कार्यालय खोलने, वाशिंग पिट निर्माण करने, स्लीपर निर्माण फैक्ट्री खोलने, पूर्वी केबिन ढाला निकट निर्मित रेलवे ओवर ब्रिज का जयप्रकाश नगर की ओर तथा पटेल चौक से उत्तरी न्यू रेलवे जंक्शन निकट लैंडिंग करने, अमृत भारत रेलवे भवन जल्द निर्माण करने, प्लेटफार्म पर जल्द लिफ्ट निर्माण करने, वरिष्ठ नागरिक को टिकट में पूर्ववत रियायत देने, अलौली से राजगीर स्पेशल ट्रेन चलाने, प्लेटफॉर्म एवं रेल लाइन निर्माण कर संख्या बढ़ाने, वृद्धा विधवा विकलांग पेंशन 6000 रुपए मासिक करने की मांग किया।
प्रदर्शन सह नुक्कड़ सभा में कुशेश्वर पटेल, मनोहर पासवान, नवीन पासवान, मनोज पासवान, गरीब सहनी, अंशु कुमार सिन्हा, लिंकन कुमार लिंगा, बासु कुमार, निक्कू कुमार, जितेश कुमार, नितीश कुमार, सनी कुमार, अजय कुमार, देवू महतों , शंकर शाह, सरवन पटेल, आदि ने भाग लिया एवं रेलवे संबंधित ज्वलंत मांगों को लेकर एकजूटता का इजहार करते हुए पुरजोर समर्थन किया। तथा पश्चिमी केबिन ढाला पर ओवर ब्रिज निर्माण प्रारंभ होने पर हर्ष व्यक्त किया।


