राजीव रंजन को सवर्ण आयोग का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सवर्ण समुदाय ने जताई खुशी
राजीव रंजन को सवर्ण आयोग का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सवर्ण समुदाय ने जताई खुशी
जे टी न्यूज, सुपौल: बिहार सरकार द्वारा सवर्ण समुदाय के हितों की रक्षा के लिए आयोग गठित करने और विधायक सह जद यू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद को उपाध्यक्ष बनाने पर सुपौल जिला के सवर्ण समुदाय के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायक महाचंद्र प्रसाद सिंह को अध्यक्ष और राजीव रंजन प्रसाद को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस आयोग का मुख्य उद्देश्य सवर्ण समुदायों की समस्याओं को समझना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और सरकार को ठोस सुझाव देकर उनके कल्याण की दिशा में काम करना है।
जद यू के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद को सवर्ण आयोग का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें मुबारकबाद देते हुए अधिवक्ता रूद्र प्रताप लाल ने कहा कि आज के समय में सवर्ण समुदाय सबसे अधिक उपेक्षित है। उसके उत्थान के लिए लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। ऐसी स्थिति में वह अपने आप को ठगा महसूस करते हैं। सभी वर्गों के लिए अलग-अलग आयोग पुर्व से बने हुए है जैसे अनुसूचित जाति जन जाति आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, लेकिन सवर्ण आयोग कहीं भी कार्यरत नहीं है। श्री लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सवर्ण आयोग का गठन कर सवर्ण समुदाय में आशा की नई उम्मीद जगाई है। इससे पूर्व केंद्र सरकार के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर समुदाय के लिए 10% आरक्षण दिया गया था जिसका लाभ सवर्णों को मिल पा रहा है इसके लिए केन्द्र सरकार धन्यवाद की पात्र है।
बिहार में कभी भूरा बाल साफ करो के नारे चलते थे। उस मानसिक प्रताड़ना से गुजर कर सवर्णों ने अपना पूरा सहयोग नीतीश कुमार की सरकार को दिया। श्री लाल ने केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय स्तर पर भी सवर्ण आयोग का गठन करने एवं उसे संवैधानिक मान्यता दिए जाने की मांग की। साथ ही सवर्ण वित्त निगम के गठन की भी मांग की जिससे बेरोजगार युवाओं को कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा मिल सके। उसे आयु सीमा में भी छूट दिए जाने की भी मांग की।
वही मकसूद अहमद खां ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक निर्णय है जो सवर्ण समुदाय के हितों को ध्यान में रखता है। उन्होंने सरकार के इस निर्णय की सराहना की और राजीव रंजन को उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि राजीव रंजन इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और सवर्ण समुदाय के हितों की रक्षा के लिए काम करेंगे।इस अवसर पर शुभम राज श्रीवास्तव ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि सवर्ण आयोग के गठन और राजीव रंजन को उपाध्यक्ष बनाए जाने से सवर्ण समुदाय को एक नई दिशा और उम्मीद मिली है। राजीव रंजन को उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं देते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो सवर्ण समुदाय के हितों को ध्यान में रखता है और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करता है। मैं आशा करता हूं कि राजीव रंजन अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए सवर्ण समुदाय के हितों की रक्षा करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।”इस मौके पर मकसूद अहमद खां, विक्की वर्मा, नरेश कर्ण, बिमलेश ठाकुर, आशीष श्रीवास्तव, सुमन कुमार झा, श्याम प्रकाश, रमेश रंजन ,राकेश कुमार, विनय आनंद सहित अन्य लोग मौजूद थे।


