6 जून को गांधी संग्रहालय पटना में राज्य स्तरीय विचार गोष्ठी में खगड़िया से दर्जन भर प्रतिनिधि लेंगे भाग
6 जून को गांधी संग्रहालय पटना में राज्य स्तरीय विचार गोष्ठी में खगड़िया से दर्जन भर प्रतिनिधि लेंगे भाग
जे टी न्यूज, खगड़िया: जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय सहित दर्जन भर जन संगठनों के तत्वाधान में 6 जून 2025 को गांधी संग्रहालय पटना में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है।
उक्त आशय की जानकारी एन ए पी एम के राज्य संयोजक मंडल सदस्य सह देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने दिया।
श्री यादव ने बताया कि बिहार की समकालीन सामाजिक राजनीतिक परिस्थिति एवं हमारा हस्तक्षेप, विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य वक्ता महात्मा गांधी के परपोता लेखक श्री तुषार गांधी, विजय प्रताप, डॉक्टर सुनीलम, गुड्डी, फिरोज मिथिबोरवाला, घनश्याम एवं रितु प्रिया आदि सहित बिहार के सैकड़ों समर्पित चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।
श्री यादव ने बताया कि राज्य भर से विभिन्न जन संगठन जनतंत्र समाज, राष्ट्र सेवा दल, एकता परिषद, दलित अधिकार मंच, बिहार राब्ता कमेटी, लोकतांत्रिक जन पहल, लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान, कोसी नव निर्माण मंच, आश्रय अभियान, गंगा मुक्ति आंदोलन, जन जागरण शक्ति संगठन, विहार सर्वोदय मंडल, बिहार स्टेट गांधी स्मारक, निधि लोक परिषद, भोजन का अधिकार अभियान, जन्म मुक्ति संघर्ष वाहिनी,
असंगठित क्षेत्र कामगार संगठन, मुसहर विकास मंच, जन स्वास्थ्य अभियान, बिहार शिक्षा बचाओ अभियान, स्वराज अभियान, भारत जोड़ो अभियान, देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन, राष्ट्रीय मजदूर किसान अभियान, आदि से जुड़े समाजसेवी भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि खगड़िया से देश बचाओ अभियान के दर्जन भर प्रतिनिधि भाग लेंगे जिसमें उमेश ठाकुर मधुबाला गुड्डू ठाकुर कमल किशोर यादव लालमणि सदा धर्मेंद्र कुमार दिनेश शाह राम सुचित पासवान कालेश्वर ठाकुर सोनू कुमार आदि भाग लेंगे।



