गन्दे पानी के जलजमाव, सड़क निर्माण में अवरुध्द, ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव को लेकर जनता परेशान

गन्दे पानी के जलजमाव, सड़क निर्माण में अवरुध्द, ब्लीचिंग पावडर के छिड़काव को लेकर जनता परेशान जे टी न्यूज, जयनगर (मधुबनी ): –
अनुमंडल मुख्यालय जयनगर के नगरपंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर दस में स्थानीय निवासियों का हालत है खराब ।चुनाव से पहले ख्वाब दिखाकर वोट लेने वाले प्रत्यासी आज अपने किये गए वादे से मुकर गए है ।चुनाव जीतने के बाद चयनित वार्ड पार्षद अपना विकास करने के साथ साथ अपने घर के इर्दगिर्द में नया सड़क का निर्माण कराया ।वही वार्ड नम्बर दस के निवासी ने बतलाया कि हल्की बारिश में ही यहां जलजमाव जैसी समस्या उतपन्न हो जाती है सारा जयनगर का गन्दा पानी रेलवे लाइन के नीचे होकर इस क्षेत्र में आता है ,यहां सड़क का निर्माण नही कराए जाने से आने जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है दर्जनों लोग गिरकर अपना हाथ पैर तुड़वा चुके है ।मुख्यमंत्री बिहार द्वारा सात निश्चय योजना के अहम हिस्सा नलजल फ्लाप साबित हो चुका है ,नल से नही निकल रहा है जल ।समय समय पर ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव नही किया जाता है जन्म एवं म्रत्यु प्रमाण पत्र में अवैध रुपियो की मांग किया जाता जाता है ।गन्दे जलजमाव होने के कारण छापा कल से शुध्द पेय जल नही निकल रहा है उस चापाकल के पानी पीने से बच्चे बीमार हो रहे है ।स्थानीय लोगो ने बातलाया की इस बाबत नगरपंचायत जयनगर को लिखित आवेदन देने के साथ साथ वार्ड पार्षद ,नगर अध्यक्ष को भी इस भयानक बातो की जानकारी दे चुके है लेकिन नतीजा शून्य निकला ।वार्ड आयुक्त जरीना खातून ने बतलाया कि नगर अध्यक्ष को जानकारी में दिए है और विकास का कार्य हो रहा है वही वार्ड पार्षद पति ने बतलाया कि बरसात से पहले सड़क का निर्माण कराया जाएगा प्रक्रिया में लगे हुए है ।नगर अध्यक्ष के दूरभाष पर नम्बर लगाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वार्तालाप नही हो सकी एवं नगरपंचायत कार्यालय जयनगर में जाकर मुलाकात करने का प्रयास किया गया लेकिन मुलाकात नही हो सकी

Related Articles

Back to top button