राजद नेता राजीव रंजन के गृह प्रवेश कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव, टुनटुन यादव, गोलू राजा सहित कई कलाकार हुए शामिल

राजद नेता राजीव रंजन के गृह प्रवेश कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव, टुनटुन यादव, गोलू राजा सहित कई कलाकार हुए शामिल जे टी न्यूज, जगदीशपुर (भोजपुर) जगदीशपुर प्रखंड के धनगाई थाना क्षेत्र अंतर्गत केसरी गांव में राजद के युवा नेता राजीव रंजन उर्फ पिंकू भइया के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकारों का जमघट लगा रहा। भोजपुरी के सुपरहिट गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव, टुनटुन यादव, गोलू राजा, छोटू छलिया, काव्य कृष्णमूर्ति, ओमप्रकाश अकेला, सहित कई भोजपुरी जगत के कई दिग्गज कलाकारों को जमघट लगा। वही एंकर रितिक रोशन सिंह ने अपने सायराना अंदाज से लोगों को झूमा दिया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी गायकारों को राजीव रंजन और पिंकू भैया द्वारा मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर स्वागत और सम्मानित किया था। खेसारी लाल यादव, टुनटुन यादव, गोलू राजा, छोटू छलिया, काव्य कृष्णमूर्ति सुरीला गीतों पर मौजूद लोग घूमने पर मजबूर हो गए। गृह प्रवेश कार्यक्रम में संदेश की पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, अरुण यादव, राजद नेत्री सीमा कुशवाहा, सूरत जिला परिषद उपाध्यक्ष शैलेंद्र, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हॉकी प्रसाद, जगदीशपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता वृंदावन सिंह सहित कई पंचायत के मुखिया गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन आज रविवार संध्या 4:00 बजे की गई।

Related Articles

Back to top button