आवास कर्मियों का सांकेतिक हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन आज जे टी न्यूज, खगड़िया:

आवास कर्मियों का सांकेतिक हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन आज
जे टी न्यूज, खगड़िया: राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ सगासा, बिहार प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तथा राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ सगासा बिहार जिला इकाई खगड़िया के तत्वाधान में जिले के सभी ग्रामीण आवास सहायक, ग्रामीण आवास प्रखंड लेखा सहायक एवं ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक दिनांक 10 जून 2025, मंगलवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहते हुए खगड़िया जिला मुख्यालय कचहरी रोड, सेलटेक्स कार्यालय स्थित शिव मंदिर के उत्तरी भाग दिन के 10 बजे से सेवा स्थाई व मानदेय में वृद्धि करने सहित 16 सूत्री मांगों को लेकर पूर्व प्रस्तावित धरना प्रदर्शन करेंगे। उक्त आशय की जानकारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता सह जिला अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री , संयोजक संतोष आर्या , जिला सचिव
मधूसुदन कुमार ,पर्यवेक्षक अभिषेक कुमार,राजेश कुमार लेखा सहायक ने संयुक्त रूप से दिया। जबकि मौके पर अशद उल्लाह शाद, प्रियतम कुमार ,ईं रंजीत कुमार, राजीव कुमार यादव एवं गौतम कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button