अलौली में वाटर पार्क, अमृत सरोवर, जल निकासी एवं छठ घाट निर्माण करने की मांग
अलौली में वाटर पार्क, अमृत सरोवर, जल निकासी एवं छठ घाट निर्माण करने की मांग
जे टी न्यूज, अलौली। फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने जिलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अलौली प्रेम कुमार यादव, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से मांग किया कि अलौली नगर पंचायत में अलौली चोउर का पानी उराही कर एवं बड़ी नाला का निर्माण कर पुरानी बागमती नदी में जल निकासी किया जाय। उन्होंने कहा कि चोउर में पानी जमे रहने से सैकड़ों बीघा जमीन का खेती करने से किसान वंचित रह जाते हैं। विगत वर्षों में 7 लाख रुपए की लागत लगाकर जल निकासी की व्यवस्था किया गया जो बर्बाद अनुपयोगी साबित हुआ।
वही श्री यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके घोषणा अनुसार मांग किया कि अलौली में वाटर पार्क तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घोषणा अनुसार अमृत सरोवर का निर्माण किया जाए। उक्त कार्य हेतु सरकारी जमीन है जो अलौली नगर पंचायत में है। श्री यादव ने अलौली ब्लॉक चौक पर पूल के निकट तथा थरुआ टोल में स्कूल के बगल में सीढ़ीनुमा छठ घाट निर्माण करने की मांग किया है।
श्री यादव ने कहा कि नगर पंचायत में विकास एवं निर्माण कार्य कुछ भी नहीं हुआ है। जबकि 50 करोड़ से अधिक सालाना बजट बनाया जाता है।
शिष्टमंडल में पूर्व उप मुखिया उमेश ठाकुर भी मौजूद थे।


