चंड नीतीश के नाम से जानेगा बिहार आपको :राजद ने दी चेतावनी

आशीष आनंद की रिपोर्ट
समस्तीपुर। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव फ़ैज़ुर रहमान फ़ैज़ और ज़िलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि समस्तीपुर के प्रख्यात चिकित्सक और वर्तमान में जिला के सिविल सर्जन डॉक्टर आरआर झा के असामयिक मृत्यु से चिकित्सा जगत और नॉर्थ बिहार का बड़ा नुकसान हुआ है, श्री झा एक अच्छे डॉक्टर के साथ साथ मानवता की मिसाल थे,

गरीबों के लिए डा झा वरदान और अंतिम आस थे, राष्ट्रीय जनता दल परिवार गहरे सदमे में है,इस विपदा और दुःख की घरी में राजद परिवार डा झा के परिजन, सिकत्सक व स्वास्थ्य से जुड़े जिले के तमाम लोगों के साथ खड़ा है,और गहरी संवेदना व्यक्त करता है। कल्पना से परे, सब कुछ बहुत ही भयावह है दृश्य। शासन, शासक और अब चिकित्सक क्रमशः आक्सीजन, वेंटिलेटर और मृत्युशय्या पर।

यह कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं है, यह वह सच है जिसे आप राजनीति का अफीम बनाकर लोगों को चटा रहे हैं। उक्त आशय की जानकारी जिला राजद के मुख्य प्रवक्ता सौरभ चौधरी ने देते हुए बताया कि प्रख्यात चिकित्सक डाक्टर रती रमण झा समस्तीपुर ही नहीं नार्थ बिहार के लाईफ लाइन थे। यह मसीहा गरीबों के सांस की आखरी डोर था जिसकी जान आपकी लापरवाही के कारण गई। आपने सिविल सर्जन तक को कॉरॉना से बचाव हेतु सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराया जिसका परिणाम सामने है।

आप दूसरा सिविल सर्जन लाकर बिठा दीजियेगा लेकिन ये जिला अपना चहेता डाक्टर जो जीता जागता भगवान था लाखों लोगों के लिए कहां से ला पाईएगा? उन्होंने कहा कि ये घटना साधारण नहीं है डाक्टर ही जब अपना आत्मबल और विश्वास खो बैठेंगे तो आम लोगों का क्या होगा? आज हालात यह है कि साधारण और अन्य गम्भीर बीमारी के इलाज के लिए अब डाक्टर जोखिम नहीं उठाना चाह रहे हैैं। ये विश्वास की कमी और डर, आपके नेतृत्व नियत और नकारेपन के कारण उनके मन में घर कर गया है।

नतीजा ये है की कोरोना के साथ साथ अब साधारण बीमारी के कारण भी लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि नीतीश जी सम्राट अशोक याद है आपको याद होगा कलिंग ने उसे चंड अशोक की उपाधि दी थी, याद रखियेगा बिहार आपको चंड नीतीश के नाम से इतिहास में दर्ज करेगा।

Related Articles

Back to top button