पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने किया प्रेस को संबोधित
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने किया प्रेस को संबोधित 
जे टी न्यूज, खगड़िया: पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के साथ बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पी के चौधरी ने आगामी 29 जून 2025 को पटना के बापू सभागार में होने वाले वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।
पुर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि पटना में आयोजित होने वाले वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन का उदघाटन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद करेगें।
राष्ट्रीय वैश्य महासभा पिछले तीस वर्षों से अपने समाज के सामाजिक ,राजनीतिक, आर्थिक,शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक रूप से सम्मान के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है।इस समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है।हम आबादी के अनुरूप अभी भी सामूहिक अधिकार से पिछड़े हुए हैं, हमें संगठित होकर अपने अधिकार के लिए आगामी 29 जून 2025 को पटना के बापू सभागार में राष्ट्रीय वैश्य महासभा द्वारा आयोजित वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन में हजारों हजार की संख्या में उपस्थित होकर इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाना है। वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन को लेकर बिहार के सभी जिलों में जाकर वैश्य समाज के लोगों के साथ बैठक कर उनको आमंत्रित कर रहे हैं।
झारखंड में बीजेपी की सरकार थी तो वैश्य समाज का आरक्षण कम कर दिया गया था तो हमलोग झारखंड के सभी विधनसभा में जाकर वैश्य समाज के लोगों को जगाया और कहा कि इस सरकार ने जितना प्रतिशत आरक्षण कम कर दिया है बेस वोट में से उतना प्रतिशत ही हमलोग वोट नहीं करेंगे तो बीजेपी की सरकार चली जायेगी और झारखंड से वैश्य के करवट लेने से ही बीजेपी की सरकार चली जायेगी।ठीक उसी प्रकार बिहार में भी वैश्य समाज के लोगों को बीजेपी और जदयू की सरकार वैश्य समाज के लोगों का वोट लेकर ठगने का काम किया है।बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जो एटूजेड समाज की बात करते हैं। उसमें वैश्य समाज अग्रणी भूमिका निभायेगा।जातिगत जनगणना के रिपोर्ट में 94 लाख 63 हजार लोग ग़रीबी रेखा से नीचे पाये गये हैं उसमें 50 प्रतिशत से अधिक आबादी वैश्य समाज की है जब तेजस्वी प्रसाद यादव मुख्यमंत्री बनेंगे तो वैश्य आयोग का गठन करवाने काम करेगें।
आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम अपने वैश्य समाज के लोगों से कहना चाहेगें कि वैश्य समाज अवलोकन करें कि जब 1990, 1995,2005 में राजद की सरकार थी तो वैश्य समाज से सात से आठ मंत्री हुआ करते थे अब एनडीए की सरकार में कितने मंत्री हैं वैश्य समाज अवलोकन करें कि जिस बीजेपी और जदयू को वैश्य समाज होलसेल में वोट किया उनसे 2020 के विधानसभा चुनाव में कितना टिकट दिया।बिहार से लोकसभा में वैश्य समाज से तीन सांसद थे। भाजपा और जदयू ने दो सांसद का टिकट काट दिया। महागठबंधन और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने वैश्य समाज के तीन लोगों को टिकट दिया। आमलोग सभी जिलों में जाकर वैश्य समाज के लोगों को अवलोकन करने के लिए कह रहे हैं कि जिस तरह बिहार में एनडीए सरकार में वैश्य समाज के लोगों का लूट, अपहरण ,हत्या हो रहा है उससे वैश्य समाज आक्रोशित है।वैश्य आयोग की सिर्फ चर्चा हो रही है।एनडीए सरकार के 20 वर्ष में वैश्य आयोग नहीं बना वैश्य समाज ठगा महसूस कर रही है।इसबार के विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज करवट लेगा और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, पूर्व वार्ड पार्षद सह जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, जिला मीडिया प्रभारी अजीत सरकार, चंद्रशेखर कुमार,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ खगड़िया नगर अध्यक्ष रोहित साव आदि मौजूद थे।
