सीपीआई रोहतास का 16 वां जिला सम्मेलन
सम्मेलन की अध्यक्षता करगहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी का. महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया
सीपीआई रोहतास का 16 वां जिला सम्मेलन / सम्मेलन की अध्यक्षता करगहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी का. महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया
जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)जिला रोहतास प्रखंड मुख्यालय करगहर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ दरबार(शिव मंदिर)के प्रांगण में 15.6.2025 दिन रविवार को सीपीआई रोहतास का 16 वां जिला सम्मेलन कार्यक्रम का आगाज किया गया। जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि का० रामनरेश पाण्डेय राज्य सचिव सीपीआई बिहार का० रविन्द्र नाथ राय राज्य कार्यकारिणी सदस्य का०सीताराम शर्मा प्रदेश अध्यक्ष बिहार राज्य किसान सभा का० विजेन्द्र केशरी पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एआई वाइ एफ डाक्टर सुधीर कुमार पूर्व राज्य अध्यक्ष एआईवाइ एफ बिहार का०ब्रजमोहन सिंह जिला सचिव सीपीआई रोहतास का०श्रीराम राय जिला सचिव बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन रोहतास उपस्थित रहें। वही सम्मेलन कि अध्यक्षता का० महेन्द्र प्रसाद गुप्ता सीपीआई अंचल सचिव सह पूर्व प्रत्याशी करगहर विधानसभा ने किया। इस अवसर पर का० रामनरेश पाण्डेय को महेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत व दिल की गहराइयों से क्रांतिकारी अभिनन्दन किया।
करगहर वैश्य समाज द्वारा भव्य माला से का० रामनरेश पाण्डेय को स्वागत किया गया।
सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कामरेड महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बेटी की रेप करके निर्मम हत्या कर दी गई। पार्टी द्वारा वाराणसी और सासाराम मे जबरदस्त आंदोलन किया गया। लेकिन आज तक इस निर्मम और शर्मनाक हत्या का पर्दाफाश नहीं हुआ। उस बेटी को न्याय नहीं मिला। देश की गद्दी पर बैठने वाले लोग बहू बेटियों की रक्षा नहीं करेगा तो कौन करेगा।

