बदहाल है लदनिया प्रखंड की ग्रामीण सडकें, लोग परेशान
बदहाल है लदनिया प्रखंड की ग्रामीण सडकें, लोग परेशान
जे टी न्यूज, मधुबनी. :- जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों सड़क इस समय जानलेवा बन गयी है।एन एच 227 से पदमा छपकी पीडब्ल्यूडी सड़क जगह जगह टूट कर काफी जर्जर हो गयी है। इतना ही नहीं उक्त मात्र 9 किलोमीटर सड़क पर जलजमाव भी एक महत्वपूर्ण समस्या बन गयी है। जर्जर सड़क पर चलने वाले राहगीरों एवं बाइक सवार बराबर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। पदमा,महुलिया एवं दोनवारी गांव में उक्त मुख्य सड़क पर दर्जनों गड्ढे हैं, बरसात में सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों को गड्ढे का अनुमान नहीं रहने के कारण दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। सड़क पर जलजमाव के कारण दिन प्रतिदिन भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क टूट कर बिखरने एवं गड्ढे में तब्दील हो रही है। परिणाम स्वरूप राहगीर एवं बाइक सवार सड़क दुघर्टना के शिकार हो रहे हैं। आज के पच्चीसवीं शदी में भी लोग जलजमाव एवं किचड़ नुमा जर्जर सड़क पर चलने को अभिशापित है। बिहार सरकार लोगों के लिए यातायात व्यवस्था को मजबूत और अस्थाई रूप देने का दम्भ भरते नहीं थकती है। जबकि सड़क का हाल ऐसा है कि लोग रोज दुर्घटना का शिकार हो कर लंबी और महंगी ईलाज के साथ साथ विकलांगता एवं असामयिक मौत के शिकार हो रहे हैं। यहां के जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं खाली एम्बुलेंस केवल सड़क पर चलती नजर आती हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा संचालित ऐम्बुलेंस भी शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है। ग्रामीण महेश साह ,सोने लाल यादव, नीतीश कुमार, दुर्गेश कुमार पासवान, खुशी लाल कामत ,देव कृष्ण मंडल, लक्ष्मण कामत,भोला महरा,जितु यादव सहित अन्य सैकड़ों लोगों ने बताया कि सड़क के बदहाली के लिए विभाग एवं जनप्रतिनिधि जिम्मेदार है।



