तेजी से हो रहे वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक, ने पुलिस के विरुद्ध की कार्रवाई।


जेटी न्यूज

बेतिया। गत 6 अप्रैल 2021 को व्हाट्सएप पर वायरल वीडियो जिसमें 4 पुलिसकर्मी एक साथ मौजूद है, जिनके बैच एवं भिसिल कोड से प्रतीत होता है कि एक पदाधिकारी, एक हवलदार एवं दो गृह रक्षक सिपाही, जिसमें एक महिला एवं एक पुरुष है प्रथम दृष्टया वायरल वीडियो को सत्य पाते हुए उसकी जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, बेतिया के द्वारा पुलिस अधीक्षक बेतिया के निर्देशन में की गई जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि वायरल वीडियो में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी/ कर्मी बेतिया यातायात थाने के हैं, जांच उपरांत वायरल वीडियो में रुपया ले रहे पुलिसकर्मी बेतिया जिला बल के यातायात थाना में प्रतिनियुक्त हवलदार भगीरथ प्रसाद है तथा उनके बगल में कुर्सी पर बैठे पुलिस पदाधिकारी प्रा.अ.नि. शब्बीर अहमद खां है एवं मोटरसाइकिल पर बैठा पुलिसकर्मी गृह रक्षक 5667 प्रभु यादव, जो यातायात थाना का ड्राइवर है तथा बगल में खड़े पुलिसकर्मी महिला गृह रक्षक 262629 गुड़िया कुमारी है, जो बेतिया छावनी चौक पर प्रतिनियुक्त है,

वायरल वीडियो में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी प्रा.अ.नि. शब्बीर अहमद खां, हवलदार भगीरथ प्रसाद, गृह रक्षक 5667 प्रभु यादव एवं महिला गृह रक्षक 262629 गुड़िया कुमारी को पुलिस अधीक्षक, बेतिया पश्चिमी चंपारण द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, साथ ही दोनों गृह रक्षक सिपाही को अगले आदेश तक कर्तव्य से वंचित किया गया है। As

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button