पूर्व वार्ड सदस्या के निधन पर शोक
पूर्व वार्ड सदस्या के निधन पर शोक
जे टी न्यूज, महेंशखूंट:
गोगरी प्रखंड के सर्किल नंबर 1 ग्राम पंचायत राज पकरैल अंतर्गत मुंगेरिया टोला निवासी प्रकाश शर्मा की धर्मपत्नी और पूर्व मुखिया प्रत्याशी सकलदेव शर्मा की मां 58 वर्षीय पूर्व वार्ड सदस्य सीता देवी का निधन हो मंगलवार को गया। वे अपने पीछे चार पुत्र एवं तीन पुत्रियां सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए।इधर जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने उनके निधन पर गहरा शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि सीता देवी मृदुभाषिनी एवं कर्तव्य परायण जनप्रतिनिधि के रूप में अपने वार्ड सदस्य कार्यकाल में सेवा देने का काम किए हैं, जिसे कतई नहीं बुलाया जा सकता है। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को संबल प्रदान करें। उनके निधन पर पकरैल पंचायत के मुखिया अरुण साह, पूर्व मुखिया अमित कुमार सिंह, पूर्व उप मुखिया मनोज कुमार शर्मा, पूर्व वार्ड सदस्य निवास ठाकुर, जदयू जिला उपाध्यक्ष केदार प्रसाद सिंह, जदयू मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार पटेल, जदयू पंचायत अध्यक्ष प्रहलाद कुमार पटेल, पूर्व उप मुखिया फुलेश्वर यादव, सरपंच प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व सरपंच मतवाला यादव, नंदलाल यादव, अभय यादव डीलर, गोवर्धन यादव, पूर्व पंचायत समिति गीता देवी, पूर्व वार्ड सदस्य इंदल सदा ,फंटूश ठाकुर, विक्रम कुमार शर्मा, चंदन यादव, स्थानीय वार्ड सदस्य सुभिता देवी आदि गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा अशोक संवेदना प्रकट किया।

