ग्रामीण बच्चों के लिए शिक्षा, डिजिटल क्लास और करियर गाइडेंस का नया केंद्र स्थापित

ग्रामीण बच्चों के लिए शिक्षा, डिजिटल क्लास और करियर गाइडेंस का नया केंद्र स्थापित जे टी न्यूज, फारबिसगंज :
शिक्षा की रोशनी अब गांव तक! फॉरबिसगंज प्रखंड के रामपुर उत्तर पंचायत स्थित रेफरल अस्पताल के समीप आज “सामुदायिक पुस्तकालय सह करियर विकास केंद्र” का शानदार शुभारंभ हुआ। यह लाइब्रेरी अब “जीविका दीदी की लाइब्रेरी” के नाम से पहचानी जाएगी।

डिजिटल उद्घाटन से हुई शुरुआत

कार्यक्रम का उद्घाटन जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री हिमांशु शर्मा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। यह पहल बिहार में ग्रामीण डिजिटल शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है।

लाइब्रेरी की प्रमुख विशेषताएं:

भौतिक पुस्तकालय – विविध विषयों की पुस्तकें

स्वाध्याय कक्ष – शांत वातावरण में अध्ययन

डिजिटल क्लासरूम – ऑनलाइन कोर्स और वर्चुअल लर्निंग

बालिका शिक्षा पर विशेष फोकस

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सामग्री

करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन सुविधा

साझेदारी और सहयोग

इस परियोजना को साकार करने में प्रोजेक्ट पोटेंशियल, अपने आप वर्ल्ड वाइड और MARFLIX का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। 8 लाख रुपये की लागत से यह पुस्तकालय तैयार किया गया है, जिसमें प्रोजेक्ट पोटेंशियल एवं मारफ्लिक्स द्वारा आर्थिक सहयोग दिया गया। उल्लेखनीय उपस्थिति,कार्यक्रम में शामिल प्रमुख अतिथि:

? सुश्री रुचिरा गुप्ता, संस्थापक, अपने आप वर्ल्ड वाइड

नवीन कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका

चंदा कुमारी, प्रबंधक, सामाजिक विकास

आशीष रंजन, प्रखंड परियोजना प्रबंधक
साथ ही जीविका और प्रोजेक्ट पोटेंशियल की समर्पित टीम — अबोध कुमार, शुभांगी कुमारी, रोहित रंजन, आदि।

शिक्षा के साथ करियर का मार्गदर्शन

यह लाइब्रेरी न सिर्फ किताबों तक सीमित है, बल्कि यह ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, करियर में मार्गदर्शन पाने और डिजिटल युग में कदम रखने का भी अवसर प्रदान करेगी।

Related Articles

Back to top button